Let’s travel together.

बेमेतरा में एक ही परिवार के चार लोगों ने खाया जहर बेटी के ससुर ने दी थी धमकी

61

बेमेतरा। छत्‍तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक ही परिवार के चार लोगों ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की है। घटना के बाद सभी को भाटापारा अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। स्‍थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, यह घटना बेमेतरा जिला के नांदघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार चिचोली गांव की 28 वर्षीय फुलेश्‍वरी यादव का विवाह भाटापारा के नंदलाल के बेटे के साथ हुआ था। गर्भवती होने के बाद फुलेश्‍वरी प्रसव के लिए घर चिचोली गांव आई हुई थी।

लेकिन फुलेश्‍वरी का गर्भपात हो गया। इसी बीच फुलेश्‍वरी के ससुर नंदलाल का फोन आया। नंदलाल ने फुलेश्‍वरी के मामा वीरेंद्र से प्रसव की तारीख पूछा। मामा वीरेंद्र ने नंदलाल को बताया कि फुलेश्‍वरी को गर्भपात हो गया है।

इस पर नंदलाल नाराज हो गया है और जबरन गर्भपात का आरोप लगाते हुए फुलेश्‍वरी के घर वालों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की धमकी दी।

नंदलाल की धमकी से फुलेश्‍वरी के मायके वाले डर गए और फुलेश्‍वरी, उसकी मां कुंती यादव, मामा वीरेंद्र यादव, भाई दिलीप यादव ने जहरीला कीटनाशक दवा खाकर आत्‍महत्‍या करने की कोशिश की।

घटना के बाद दो महिला और दो पुरुषों की हालत बिगड़ने लगी। पड़ोसियों ने इस घटना के बारे में सरपंच को जानकारी दी। सरपंच ने नांदघाट थाना में जानकारी दी। आनन फानन में पड़ोसियों ने चारों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बलौदाबाजार जिला रेफर कर दिया गया है।

नांदघाट थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811