Let’s travel together.

तीसरी आंख से बच नहीं पाए आटो चालक व लुटेरे

0 125

नवापारा राजिम निवासी से राजधानी में हुई लूट का पर्दाफास
ऑटो सहित दो लुटेरे गिरफ्तार

सुरेन्द्र जैन रायपुर

तीसरी आंख चोर लुटेरे बदमाशों के लिए बहुत खतरनाक इसलिए सुधर जाओ लुटेरों क्योकि राजधानी रायपुर में अपराध किया तो तुम्हे रायपुर पुलिस से कोई नहीं बचा सकता इसी तीसरी आंख की बदौलत नवापारा राजिम निवासी से हुई लूट का पर्दाफास करने में राजधानी पुलिस ने सफलता हांसिल की है।
जानकारी के मुताबिक प्रार्थी अरूण कुमार साहू ने थाना मौदहापारा में रिपोर्ट दर्ज कराईं थी कि वह कुशल विहार कालोनी वार्ड नंबर 21 नवापारा राजिम का निवासी है ओर 05 जुलाई को वह अपने घर नवापारा राजिम से खरीददारी करने के लिये राजधानी रायपुर आया था तभी शास्त्री चौक के पास स्थित लक्ष्मी मेडिकल दुकान से दवाई खरीदकर फाफाडीह चौक जाने के लिये दोपहर लगभग 12.45 बजे शास्त्री चौक के पास स्थित एच पी पेट्रोल पंप के पास खडा हुआ था। उसी समय एक आटो वाला आया और प्रार्थी को अपनी आटो में ड्रायवर सीट पर अपने बांयी ओर बैठा लिया तथा आटो की पिछली सीट में 03 व्यक्ति बैठे हुये थे कुछ दूर चलने के बाद आटो चालक ने आटो में खराबी आने की बात कहते हुये नीचे झुककर आटो में लगे मेट को उलट पलट करने लगा और आटो खराब हो गया है दूसरे आटो में चले जाओ कहकर प्रार्थी को अपनी आटो से उतार दिया तथा आटो चालक आटो को लेकर मेकाहारा चौक की ओर चला गया। इसी दौरान प्रार्थी अपनी पैंट के जेब को चेक किया तो पैंट के दाहिने जेब में रखा नगदी रकम 17,500 रूपये नहीं था। आटो चालक एवं उसका साथी प्रार्थी के पैंट की जेब में रखंे नगदी रकम 17,500 रूपये को चोरी कर ले गये उक्त रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 147/23 धारा 379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया ओर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मौदहापारा पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ की ओर फिर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया।


लुटेरों के लियें तीसरी आँख खतरनाक

पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा प्रार्थी का आटो में जिन – जिन मार्गो में गया था उन मार्गो में लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों अर्थात राजधानी पुलिस की तीसरी आंख के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपी व आटो को चिन्हांकित करने के प्रयास करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर भी लगाये गये।
चूंकि एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम द्वारा पूर्व में भी इसी तरीका वारदात के आधार पर चोरी की कई घटनाओं को अंजाम देने वाले भिलाई दुर्ग के आरोपियों को पकड़ा जा चुका था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा आटो में चोरी करने वाले भिलाई दुर्ग गिरोह पर फोकस करते हुए कार्य कर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रहीं थी। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपी दुर्ग निवासी मनीष कुमार एवं सुरेंद्र सिंह के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा मनीष कुमार एवं सुरेंद्र सिंह की पतासाजी कर पकड़ा गया। टीम के सदस्यों द्वारा प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

जिस पर आरोपी मनीष कुमार एवं सुरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 15,000/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त आटो क्रमांक सी जी /07/टी/2092 को जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

01. मनीष कुमार पिता नवीन उम्र 21 वर्ष निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी एमआाईजी- 02, नाकसेन स्कूल के पीछे थाना जामुल जिला दुर्ग।

02. सुरेंद्र सिंह पिता स्व. राजकुमार सिंह उम्र 21 साल निवासी अर्जुन नगर, दिवाकर पार्षद के घर के पास कैंप -01, थाना छावनी जिला दुर्ग।
पर्दाफास में इनका रहा योगदान
*कार्यवाही में निरीक्षक महेश ध्रुव थाना प्रभारी मौदहापारा, प्र.आर. नारायण साहू, मंगल सिंह रात्रे, आर. नितिन ठाकुर, रामनारायण वर्मा थाना मौदहापारा तथा एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से आर. संदीप सिंह एवं महिपाल सिंह की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।*

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिले से शुरू हुई थी पहली तिरंगा यात्रा-विजय सिंह राठौर     |     शिवपुरी शहर की सड़कों पर गड्ढों का राज, पैच रिपेयरिंग गायब     |     बुढार मे स्थायी एसडीएम कोर्ट खोलने के लिये सांसद हिमाद्री सिंह ने की पहल     |     शरद जोशी का निधन पत्रकारिता जगत के लिये बडी क्षति     |     प्रभारी मंत्री नारायणसिंह पंवार की अगुवाई में निकाली गई वृहद तिरंगा यांत्रा     |     जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811