Let’s travel together.

सुपर-100 योजना: 6 छात्रों को नीट जेईई व क्लैट की मिलेगी फ्री कोचिंग

0 93

परीक्षा में 138 परीक्षार्थियों में से 109 छात्र-छात्राएं हुए शामिल

शिवलाल यादव रायसेन

शहर के शासकीय आदर्श कन्या हायर सेकंडरी स्कूल रायसेन में सुपर 100 योजना में चयन के लिए परीक्षा कराई गई। इस परीक्षा में सफल होने वाले जिले के 6 छात्र-छात्राओं को भोपाल और इंदौर के स्कूलों में कक्षा 11 वीं के साथ ही नीट,जेईई और क्लैट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए अवसर प्राप्त होगा। चयनित विद्यार्थियों के भोजन और ठहरने से लेकर उनकी सभी प्रकार की कोचिंग का खर्च सरकार उठाएगी।
सुपर 100 योजना में जेईई की कोचिंग के लिए चयन परीक्षा कराई गई थी। इसमें 53 परीक्षार्थियों को शामिल होना था,लेकिन 43 विद्यार्थी ही पहुंचे। सोमवार को दो पाली में परीक्षा हुई है, जिसमें नीट के लिए पंजीकृत 74 छात्र-छात्राओं में से 59 विद्यार्थी शामिल हुए।जबकि 15 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं आए। इसी तरह क्लैट के लिए हुई परीक्षा में पंजीकृत 11 में से 7 छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा दी है।
प्रत्येक विषय में 2-2 छात्रों का होना है चयन प्राचार्य कमलेश नरवरे ने बताया कि भोपाल के शासकीय सुभाष उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और इंदौर के शासकीय मल्हार आश्रम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सरकारी स्कूल में 11 वीं और 12 वीं में मुफ्त में एडमिशन मिलने के साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलती है। जिले से भोपाल और इंदौर के इन स्कूलों में मेरिट के आधार पर 2-2 विद्यार्थियों का चयन होना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811