Let’s travel together.

झोले में मिला नवजात का शव लगी थी चींटियां

99

अंबिकापुर । शहर के जोड़ा तालाब में मंगलवार की भोर में नवजात का शव मिला है। नवजात के शव को झोले में भरकर फेंक दिया गया था। उसमें चींटियां लग चुकी थी। बताया जा रहा है कि जोड़ा तालाब क्षेत्र में मंगलवार की सुबह कबाड़ बीनने वाले गए हुए थे। तालाब के किनारे एक झोला पड़ा हुआ था। तब आसपास रहने वाले लोगों को इसकी सूचना दी गई थी। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने से पहले ही आसपास रहने वाले लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि झोले में नवजात का शव था।

24 घण्टे के भीतर ही उसकी मौत होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने आशंका जताई है कि या तो नवजात मृत पैदा हुआ होगा या किसी अन्य कारण से उसकी मौत के बाद स्वजन ने उसे झोले में भरकर फेंक दिया होगा। नजदीक में ही एक अस्पताल भी है। बता दें कि अंबिकापुर शहर में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं मेडिकल कॉलेज अस्पताल तथा उसके आसपास के क्षेत्र में पहले भी नवजातों का शव मिलता रहा है।एक माह पहले नवजात के शव को कुत्तों ने नोच दिया था। कई बार यह भी देखने को मिला है कि मेडिकल कालेज अस्पताल या निजी नर्सिंग होम में मृत नवजात पैदा होने पर स्वजन आसपास ही शव को फेंक कर चले जाते हैं।इस मामले में भी पुलिस यही जानकारी जुटा रही है कि मेडिकल कालेज अस्पताल अथवा आसपास किसी नर्सिंग होम में किसी महिला ने मृत बच्चे को तो जन्म नहीं दिया था। अभी तक यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को जीवित अवस्था में फेंका गया था या मौत हो जाने के बाद फेंका गया है। पुलिस ने नवजात के शव का पोस्टमार्टम कराया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण भी स्पष्ट हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

धरसींवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक सप्ताह में 57 असामाजिक तत्व जेल भेजे     |     तृष्णा को सीमित करें, परिग्रह का बोझ घटाएं : मुनि श्री चंद्र सागर     |     विनय उपाध्याय को मिलेगा ‘राजुरकर राज सम्मान 2026’, 27 सितंबर को भोपाल में होगा सम्मान     |     संपादकीय :: UPI पर MDR: भुगतान की आजादी की कीमत कौन चुकाएगा?     |     सेवा भारती के सहरिया बालक छात्रावास में गणेश उत्सव, पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने की आरती     |     महाराजा शंकर शाह एवं कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि     |     जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811