Let’s travel together.

शक्ति का दुरुपयोग रोकने के लिए शक्ति का प्रदर्शन जरूरी -किरण शेजवार

0 116

निवेदिता भारती का दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न

रायसेन – नगर की 18 वार्ड सेवा बस्तियों की निवेदिता भारती बहनों का दो दिवसीय व्यक्तित्व विकास शिविर संपन्न हुआ। शिविर का आयोजन सेवा भारती द्वारा किया गया । शिविर मे व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य, शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक, भय मुक्त समाज स्थापना के लिए कई तरह के प्रशिक्षण दिए गए। जिसमें रंगोली, मेंहदी, कढ़ाई, पूजा थाली सजाने, व्यूटी पार्लर, योग और जूड़ो कराटे का प्रशिक्षण पचास निवेदिता बहनों ने लिया ।

प्रथम सत्र का शुभांरभ डॉ श्रीमती किरण शेजवार ( प्रदेश उपाध्यक्ष, सेवा भारती ), राजेश भार्गव ( विदिशा विभाग संयोजक) श्रीमती अमिता त्रिपाठी, बृज पाराशर ( भजन गायक ) ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।

सत्र शुभारंभ अवसर पर डॉ किरण शेजवार ने कहा कि
शक्ति का दुरुपयोग रोकने के लिए शक्ति का प्रदर्शन जरूरी है।श्रीमती अमिता त्रिपाठी ने कहा कि सृष्टि के सृजन को गोद में पालती है,नारी हर मुसीबत से लड़ना जानती है

दिनेश दिवाकर ने बहनों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि कि हम अपने शारीरिक शक्ति बल को इतना बढ़ा लें कि आक्रमणकारी के हौसले पस्त हो जायें।

दूसरे सत्र में डॉक्टर ए सी अग्रवाल ने कहा संसार में पाप, अनीति एवं अत्याचार की वृद्धि का अधिकांश दोष कायरता है। कायरता पाप है। इसलिए निर्भीक और निडर बने । शिविर में श्रीमती शोभा अग्रवाल श्रीमती लक्ष्मी सोनी, डॉक्टर ज्योति पटेल, श्रीमती श्याम बॉबी चतुर्वेदी , श्रीमती बबीता साहू ,श्रीमती मनीषा अग्रवाल ,कु परी साहू , कु शिखा राठौर, कु रिया ठाकुर ने प्रशिक्षण दिया। मंच संचालन हरीश मिश्र ने किया।

न्यूज सोर्स- हरीश मिश्र जिला प्रवक्ता सेवा भारती, रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811