Let’s travel together.
nagar parisad bareli

तीर्थयात्रियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य

0 567

विधायक श्रीमती अनिता शर्मा ने गिरौदपुरी के तीर्थयात्रियों की सेवा में लगे सेवको का किया उत्साहवर्धन

सुरेन्द्र जैन धरसीवां

गिरौदपुरी धाम की यात्रा पर निकले भक्तों की सेवा में लगे ग्रामीणो का उत्साहवर्धन करते हुए क्षेत्रीय विधायक श्रीमती अनिता योगेंद्र शर्मा ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।
प्रतिवर्ष 7 मार्च से 9 मार्च तक बड़ी संख्या में दूर दूर से कोई पैदल नँगे पैर तो कोई वाहन से गिरौदपुरी धाम पहुचते हैं और सन्त शिरोमणि बाबा गुरु घांसीदास जी की पूजा अर्चना करते हैं इस साल भी बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों का पहुचना जारी रहा इन तीर्थ यात्रियों के लिए हर साल की तरह इस साल भी दोन्देकलां में तीन दिनों से विशाल भंडारा चल रहा है बुधवार को यहां क्षेत्रीय विधायक श्रीमति अनिता योगेंद्र शर्मा पहुची ओर पालो(झंडा)चढ़ने के पश्चात धरसींवा विधायक श्रीमती शर्मा ने दोनदेकलां में पूजा अर्चना की विधानसभा के समीप स्थित ग्राम दोन्देकला पिछले कई सालों से गिरौदपुरी धाम गुरु दर्शन मेला में जाने वाले सभी श्राद्धलुओ के लिए बलौदाबाजार रोड में विशाल भण्डारे का आयोजन किया जा रहा हैं जो इस साल भी हुआ गिरौदपुरी धाम में पालो चढ़ने के पश्चात संत शिरोमणि गुरु बाबा घासीदास जी का पूजा अर्चना कर राहगीरों को भोजन ग्रहण कराया गया।।


भंडारे का आयोजन करने वाली आयोजन समिति में रायपुर जिला महासचिव युवा कांग्रेस अमित जांगड़े,प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज रायपुर ग्रामीण उपाध्यक्ष प्रदेश कार्यकारी सदस्य छत्तीसगढ़ NSUI ,युवा नेता योगेश गोयल, शुभाष कोसले,पंकज बंजारे, ओमी जोसी,राजकुमार भारद्वाज आदि का सराहनीय योगदान रहा विधायक ने सभी सेवको का उत्साहवर्धन किया और इन पुनीत कार्य के लिए उनका धन्यवाद देते हुए बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811