Let’s travel together.
nagar parisad bareli

जरूरतमंद हितग्राहियों को किया गया चेक एवं सामग्री का वितरण

0 106

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आजादी के अमृत महोत्सव को आम जन मानस में प्रासंगिक बनाने हेतु जनपद पंचायत धरसींवा परिसर में वृद्ध महिलाओं के संरक्षण में उनके सामाजिक एवं वित्तीय समावेशन के विषय पर महिला सह पेंशन सम्मेलन आयोजित किया गया ।

मुख्य अतिथि श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, अध्यक्ष, जिला पंचायत रायपुर द्वारा मां सरस्वती के चलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य रायपुर, जनपद सदस्य जनपद पंचायत धरसींवा, श्री भूपेन्द्र पाण्डेय संयुक्त संचालक समाज कल्याण जिला रायपुर, श्री विरेन्द्र जायसवाल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत धरसींवा एवं कई महिला समूह की सदस्य उपस्थित थीं ।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस पर उपस्थित महिला जनसमूह को सम्बोधित किया गया। तथा 80 वर्ष से अधिक उम्र के महिला पेंशन हितग्राहियों को शॉल, श्रीफल प्रदान कर उन्हे सम्मानित किया गया ।

समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे ने बताया कि दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजनान्तर्गत दिव्यांग जोड़े को एक लाख रूपये का चेक अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित जरूरतमंद महिलाओं को अतिथियो के द्वारा व्हील चेयर,छड़ी, श्रवण यंत्र भी प्रदाय किया गया हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811