Let’s travel together.

समर्थन मूल्य पर खरीदी की तिथि तय नहीं:कृषि उपज मंडी में 1500 से 2000 रुपए प्रति क्विंटल घाटे में बेच रहे मूंग

0 237

 

शिवलाल यादव रायसेन

​​​किसान समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।लेकिन अभी तक सरकार ने खरीदी को लेकर कोई भी निर्देश जारी नही किए है। इस वजह से किसानों को गल्ला मंडी में फसल बेच रहे हैं। ऐसे में किसानों को 1000 से 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
कम दामों में मूंग उपज बेचने को मजबूर किसान…..
किसान कृषि उपज मंडी में औने पौने दामों में मूंग उपज अनाज कारोबारियों को बेचने के लिए मजबूर हैं।गुरुवार को दोपहर अनुश्री ट्रेडर्स के संचालक व ग्रेन मर्चेंट मनोज कुमार सोनी स्वप्निल सोनी के यहां मूंग की नई उपज बिक्री के लिए पहुंची।इधर
जिन किसानों ने जायद की मूंग फसल का उत्पादन लिया है ।उन्हें खरीफ फसल की व्यवस्था लगाने के लिए अपनी फसलों को कम दामों पर बेचने के लिए भी मजबूर होना पड़ा है। इसके बावजूद सरकार अभी तक कोई निर्णय नहीं ले सकी है।
कृषि उपज मंडी में प्रतिदिन 1500 से 2000 हजार बोरे की मूंग की आवक हो रही है। इस दौरान किसानों को 6 हजार से 7 हजार रुपए तक के भाव मिल रहे हैं।
केंद्र की मोदी सरकार ने मूंग फसल का नया एमएसपी 7755 रुपए निर्धारित किया है ।जो पिछले साल के मुकाबले 480 रुपए अधिक है। क्षेत्र में लगभग 35 हजार से भी अधिक के रकबे में यह फसल बोई गई थी। कृषि उपज मंडी में नीलामी में लगभग 15 हजार क्विंटल से अधिक मूंग की खरीदी की जा चुकी है।

6 साल में पहुंचा 35 हजार हेक्टेयर से भी अधिक का आंकड़ा: बीते 6 सालों में जायद की मूंग फसल के रकबे में तेजी के साथ वृद्धि हुई है और यह आंकड़ा 35 हजार हेक्टेयर को पार कर गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यंग स्कॉलर एकेडमी खनियाधाना में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित     |     तुलसीपार हाई स्कूल में बाल दिवस पर लगा बाल मेला, बच्चों के पकवानों की हुई जमकर खरीददारी     |     बिरसा मुंडा जयंती पर 18 नवंबर तक मनेगा जनजातीय गौरव सप्ताह, भाजपा ने बताई कार्यक्रमों की रूपरेखा     |     खरगोन में सुबह-सुबह कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 4.5 रही तीव्रता; 27 दिन में दूसरी बार हिला निमाड़     |     समय रहते पहचानें मधुमेह का खतरा, NMO शिवपुरी ने चलाया जागरूकता अभियान     |     132 केवी बिजली टावर पर चढ़ा युवक, दो घंटे से मचा हड़कंप; पुलिस और परिजन कर रहे नीचे उतारने का प्रयास     |     व्यापार महासंघ ने निकाला पैदल मार्च, एसडीएम कार्यालय पहुंचकर सौंपा ज्ञापन; गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी     |     परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811