Let’s travel together.

पड़ोसी के खेत में खुदे बोरवेल में गिरी ढाई वर्षीय बच्ची रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

133

सीहोर। ग्राम बड़ी मुंगावली में एक ढाई वर्षीय बच्ची खेत में घर के पास खेलते समय खुले पड़े गहरे बोरवेल में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर की है। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सहित रेस्क्यू दल घटनास्‍थल पहुँच गया है। फिलहाल पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बच्‍ची को बोरवेल से निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार सृष्‍टि पिता राहुल कुशवाहा उम्र ढाई वर्ष खेत पर बने अपने मकान के पास खेल रही थी, जो पड़ोसी गोपाल पिता नन्नू लाल के 3 माह पहले खुदवाए गए बोर में गिर गई। घटना मंगलवार दोपहर 2:45 बजे की बताई जा रही है। बच्‍ची के बोरवेल मे गिरने की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद जिला मुख्यालय से प्रशासनिक अमले सहित एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम रवाना हो गई है। साथ में आक्सीजन सिलेंडर ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि सृष्‍टि करीब 200 फीट नीचे फंसी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय सदस्यता अभियान का हुआ शुभारंभ     |     सीहोर में खाद के लिए कतार, किसान थके तो जमीन के कागजों को रखा कतार में     |     क्यों? देवनगर कालोनी में अल सुबह मची दहशत     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |     रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     स्थानांतरण का लाभ नही मिल पा रहा अतिथि विद्वानों को     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811