Let’s travel together.

मंत्री जगदीश देवड़ा ने महाकाल लोक का भ्रमण कर आंधी-तूफान में गिरी सप्तऋषि मण्डल के मूर्तिस्थल का निरीक्षण किया

0 63

हेमेन्द्रनाथ तिवारी उज्जैन

जिले के प्रभारी एवं वित्त, योजना, सांख्यिकी एवं वाणिज्यिक कर मंत्री जगदीश देवड़ा ने महाकाल लोक का भ्रमण किया एवं आंधी-तूफान में गिरी सप्तऋषि मण्डल के मूर्तिस्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरान्त स्थल पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से चर्चा करते हुए श्री देवड़ा ने कहा कि प्राकृतिक आपदा पर किसी का बस नहीं है। गत दिवस आये आंधी-तूफान में 50-50 साल पुराने वृक्ष उखड़कर गिर गये। आंधी-तूफान में महाकाल लोक में स्थापित किये गये सप्तऋषि मण्डल की मूर्तियां गिर गई, जबकि अन्य मूर्तियां इससे प्रभावित नहीं हुई।

श्री देवड़ा ने कहा कि आंधी-तूफान में गिरी मूर्तियां आगामी शीघ्र पुन: स्थापित कर दी जायेंगी तथा अन्य मूर्तियों की तकनीकी जांच कर उन्हें सुदृढ़ किया जायेगा। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आंधी-तूफान पर किसी का बस नहीं है, प्राकृतिक आपदा पर अनर्गल आरोप लगाकर किसी को राजनीति नहीं करना चाहिये। प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा के साथ विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल,विवेक जोशी, बहादुर सिंह बोरमुंडला, जगदीश अग्रवाल, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के उपरान्त प्रभारी मंत्री श्री देवड़ा ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811