Let’s travel together.
nagar parisad bareli

एक महिला ने एक साथ तीन बच्चो को दिया जन्म

0 74

 

सीहोर से अनुराग शर्मा

कहते हैं कि ईश्वर के आगे किसी की नहीं चलती। ईश्वर कब क्या कर दे किसी को नहीं मालूम, लेकिन कई बार ऐसे चमत्कार हो जाते हैं जिसकी कल्पना करना मुश्किल रहता है। ऐसा ही कुछ शाजापुर जिले के शुजालपुर क्षेत्र में हुआ है। यहां एक महिला ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। बड़ी बात यह है कि प्रसूता और तीनों बच्चे स्वस्थ हंै। यह कोई कहानी नहीं बल्कि हकीकत में हुआ है। जिसे आप जानेंगे तो दंग ही रह जाएंगे।

दरअसल दो मार्च को मंडावर की विद्या राजपूत को प्रसव पीड़ा होने पर शुजालपुर सिटी मंडी मार्ग स्थित जश अस्पताल में भर्ती कराया था। विद्या की नार्मल डिलेवरी 3 मार्च को हुई। जिसे डॉ. अमृता शर्मा ने कराई। प्रसुता ने 2 बालिका व एक बालक को जन्म दिया। तीनों बच्चों की शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव श्रीवास्तव व डॉ. अमित चौहान ने जांच की जिसमें स्वास्थ्य मिले हंै। अब तीनों ही बच्चों की अस्पताल में केयर की जा रही है।

पहले भी सामने आए मामले

उल्लेखनीय है कि ट्रिपलेक्स का जन्म जश अस्पताल में दूसरी बार हुआ है। पिछली बार कोविड 19 के पहले लॉकडाउन के दौरान इस अस्पताल में आपरेशन के द्वारा एक महिला ने तीन स्वस्थ्य बालकों को जन्म दिया था। अस्पताल में तीन बच्चों के जन्म उपरांत हर्ष का माहौल रहा। इस प्रसव को कराने के दौरान डॉ. अमित चौहान, डॉ. हसनैन, ओटी टीम के गोविंद मेवाडा,मोहित पाटीदार, प्रभा चौहान, उदय लोधा, ओटी छात्र रूचिका परमार, पूजा पुष्पद का सरहानीय योगदान रहा।

खानपान पर देना चाहिए ध्यान

इधर डॉक्टर सलाह देते हैं कि महिलाओं को अपने खानपान पर सबसे अधिक ध्यान देना चाहिए। वही बच्चों की ठी ठीक से केयर करना चाहिए। जिससे कि किसी तरह की परेशानी नहीं आए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811