रायसेन।भारत की युवा आवाज को युवा मंच देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी की मंशा अनुरूप यंग इंडिया के बोल सीजन 01 एवं 02 की अपार सफलता के बाद सीजन 3 का विमोचन युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता चेतन मेहर द्वारा किया गया। जिसमें 15 से अधिक प्रतिभागियों ने ऑनलाइन आवेदन किया जो प्रतियोगिता में 25 अप्रैल के बाद शामिल होंगे।

युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि प्रतिभागी जिला,प्रदेश एवं देश स्तर तक यंग इंडिया के बोल भाषण प्रतियोगिता में सम्मिलित होकर राजनीति में मंच प्रदान होगा, देश में चल रही बेरोजगारी, महंगाई ,बेगारी, महिला असुरक्षा ,किसानों की फसल का मुआवजा न देना , लोकतंत्र की सरेआम हत्या लगातार की जा रही हैं जैसे मुद्दों युवा अपनी बात रख सकेंगे।
इस मौके पर युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकास शर्मा,विधानसभा अध्यक्ष उमर खान, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, पूर्व प्रदेश सचिव रूपेश तंतवार, दौलत सेन,संतोष शर्मा राजू महेष्वरी आदि लोग उपस्तिथि थे।।