Let’s travel together.

योग शिक्षकों का सम्मान

0 436

 

इंदौर। योग के क्षेत्र में अग्रणीय हरि ॐ केंद्र जो 50 वर्षों से निःशुल्क योग का अलख जगा रहे है । इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में हरी ॐ केंद्र द्वारा 25 केंद्र संचालित हो रहे है।छावनी क्षेत्र में 6 वर्षो से चल रहे श्री आन्दंम योग केंद्र का स्थापना दिवस मनाया गया | यहाँ पर सातो दिन अलग अलग योग प्रशिक्षण दिया जाता है। श्री आनन्दम योग केंद्र का कोरोना काल से ऑनलाइन योग प्रशिक्षण भी रजनी खेतान द्वारा नियमित दिया जाता है।

छावनी क्षेत्र के करीब 400 परिवार इस केंद्र से जुड़े हुए है । श्री आनंदम योग केंद्र में आयुर्वेद केम्प का डॉक्टर आर के बाजपेयी देर संचालन किया जाता है। इसके अलावा एक्यूप्रेशर माध्यम से भी रोग का इलाज किया जाता है ।
आज स्थापना दिवस पर सभी योग शिक्षकों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर निर्मल महाजन , डॉ आर के बाजपेयी, रजनी खेतान ,इंदु झंवर , शंकर लड्ढ़ा अन्य सभी प्रशिक्षको का सम्मान अश्विनी शुक्ला एमआईसी मेंबर नगर निगम स्वास्थ विभाग की उपस्थिति में संपन्न हुआ । बड़ी संख्या में लोग इस कार्यक्रम में उपस्तिथ रहे | डॉ आर के बाजपेयी व डॉ. निर्मल जी महाजन सर का इस सेवा कार्य में विशेष योगदान रहता है । कार्यक्रम का संचालन श्रीमती हिमांशी गोयल ने किया एवं अतिथि एवं आये हुए मेहमानों व योग साधको का आभार केंद्र संचालक शंकर गोयल ने किया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811