Let’s travel together.

संत संतोंख सिंह भजनगढ़ गुरुद्वारा में वैशाखी पर्व उत्साह से मनाया गया

0 180

 

रामभरोस विश्वकर्मा,ओबेदुल्लागंज रायसेन

ओबैदुल्लागंज अर्जुन नगर वार्ड नंबर 10 मैं स्थित संत संतोख सिंह भजनगढ़ गुरुद्वारा में सिख समुदाय द्वारा वैशाखी पर बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया , बैसाखी पर्व कार्यक्रम में रागीं करन सिंह बुराहन पुर, रागीं जत्था भोपाल से एवं कथाकार जगजीतसिंह (जीते भैया) ने सिख सर्जना दिवस पर प्रकाश डाला । वहीं रसलीन, गुरविंदर , सतकीरत नामक छोटी-छोटी बालिकाओं ने भी अपने विचारों की प्रस्तुतियां रखी , और कविताएं भी पढ़ कर सुनाई । वैसाखी पर्व पर पाठ साहिब, कीर्तन, कथा,कविता, का अयोजन के बाद गुरुद्वारा के वजीर भगवान सिंह ने अरदास की ओर हुकुमनामा सुनाया और वैशाख महीना की महिमा बतलाई । तत्पश्चात गुरू का अटटाटूट लंगर बटा , वैशाखी पर्व के कार्यक्रम में नगर की हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष राजेश खटीक , भारतीय जनता पार्टी नेता जे पी शर्मा , गणैश मालवीय , सोनू चोकसै , पंजाबी समाज के अध्यक्ष सुरजीत सिंह बिल्ले का गुरुद्वारा की संगत ने सरोपा भेंट कर इन्हें सम्मानित किया गया । वैशाखी पर्व कार्यक्रम में नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष तूफान सिंह राजपूत , पूर्व पार्षद पामेश यादव , डॉ सुनील गुप्ता , मनोज चौरसिया , सुरजीत सिंह बिललै, सुरजीत सिंह गिल, दैवेंदर राजू, लखविंद्र लककी, पवन खालसा , पवित्र कौर, जसविंदर कौर , गुरचरन कोर , आदि गणमान्य जन उपस्थित थे ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811