Let’s travel together.

शहर जिला कांग्रेस की आवश्यक बैठक 8 जनवरी शनिवार को

0 562

धीरज जॉनसन

सागर: कांग्रेस पार्टी से नए लोगों को जोड़ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरू किए गए विशेष सदस्यता अभियान के संबंध में शहर जिला कांग्रेस कमेटी की आवश्यक बैठक का आयोजन शनिवार 08 जनवरी को दोपहर 03 बजे कांग्रेस कार्यालय राजीव गांधी भवन तीनबत्ती पर किया गया है।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा चौधरी ने उक्त संबंध में बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में विशेष सदस्यता अभियान की कार्य योजना का निर्धारण एवं जनजागरण अभियान की समीक्षा की जाएगी।
बैठक में जनजागरण कार्यक्रम के विस्तार के साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जनजागरुकता का प्रसार करने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
पीसीसी के निर्देश पर आयोजित की जा रही इस महत्वपूर्ण बैठक में समस्त वरिष्ठ नेताओं, पीसीसी के स्थानीय पदाधिकारियों, जिला ब्लॉक मंडलम तथा सेक्टर व बूथ कमेटियों पूर्व पार्षदों सेवादल युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई सभी विभाग प्रकोष्ठ व समितियों के पदाधिकारियों समेत सभी कांग्रेसजनों से आवश्यक रूप से उपस्थित होने की अपेक्षा की गई है।

न्यूज स्रोत:डॉ अनिल जैन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

साईखेड़ा में आधी रात का तांडव टेंट व्यवसायी का आशियाना राख के ढेर में बदला     |     यूपी: सियासी गुलामी और खुदमुख्‍तारी के दावों में फंसा ‘अब्दुल’…! अजय बोकिल      |     दमोह की जलधारा से जीवंत है निदान फॉल कटंगी:सीमावर्ती क्षेत्र में सौंदर्य के अनमोल खजाने     |     हाट बाजार पहुंचे कलेक्टर रोहित सिसोनिया, मिट्टी के दीपक खरीदकर बढ़ाया पथ विक्रेताओं का उत्साह     |     अखिल भारतीय गालव त्यागी ब्राम्हण महासभा की बैठक संपन्न ,शैलेन्द्र शर्मा निर्विरोध जिला अध्यक्ष निर्वाचित     |     धनतेरस पर बाजारों में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक रही रौनक     |     स्वदेशी के दीप से रोशन होगा बरेली सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के भैया-बहनों ने दिया आत्मनिर्भर भारत का संदेश     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के विजन को साकार कर रहा मध्यप्रदेश, गौसंवर्धन और प्राकृतिक खेती के नए मॉडल बन रहे विकास के आधार – श्री राजेन्द्र शुक्ल      |     उप मुख्यमंत्री ने झलबदरी तालाब तथा पाथवे का किया लोकार्पण     |     मुकुंदपुर व्हाइट टाइगर सफारी का होगा विस्तार, लगभग 250 हेक्टेयर होगा सफारी का क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811