संगठनात्मक जिला पदाधिकारियों की कामकाजी बैठक संपन्न
-हम देश हित में राजनीति करते हैं आज दुनिया मोदी जी की तरफ़ देखती है मोदी जी आज विश्व के नेता है ये देश के लिए गर्व की बात है: प्रभारी मंत्री
-बूथ विस्तारक कार्यक्रम का कार्य दूरदृष्टि को लेकर तैयार किया गया कार्यक्रम, आने वाले समय में राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य भी तय करेगा: स्वास्थ्य मंत्री
-आज देश में हमारी विचारधारा की सरकार के कारण अयोध्या में 500 वर्षो के संघर्ष के बाद आज रामलाला का अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है: श्री रामपाल सिंह
रायसेन।भारतीय जनता पार्टी जिले की आवश्यक बैठक में प्रभारी मंत्री श्री अरविंद भदोरिया के मुख्य अतिथि में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने की। महत्वपूर्ण बैठक में बूथ प्रबंधन 2.0 की समीक्षा एवं सामाजिक न्याय पकवाड़ा की समीक्षा, आजीवन सहयोग निधि की समीक्षा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में सर्वप्रथम रायसेन जिले के प्रभारी मंत्री श्री अरविंद भदौरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, पूर्व मंत्री सिलवानी विधायक श्री रामपाल सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, पूर्व विधायक श्री रामकिशन पटेल, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री नरेंद्र पटेल, आईटी सेल के प्रदेश सदस्य श्री पवन दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री किशोर रामानी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री जोधासिंह अटवाल, जिला महामंत्री श्री रविंद्र विजयवर्गीय, श्री रामकुमार साहू, जिला कार्यालय मंत्री श्री मोहन चक्रवर्ती, जिला मीडिया श्री हरि साहू, सह कार्यालय मंत्री श्री जीतू ठाकुर ने भारत माता एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की।

बैठक में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया इसके पश्चात भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा ने बूथ प्रबंधन 2.0 की समीक्षा कर प्रभारी एवं मंडल अध्यक्षों को पार्टी के उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रभारी मंत्री द्वारा फूल माला पहनाकर सम्मान करवाया।
प्रभारी मंत्री श्री अरविंद भदौरिया ने पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी शोभाग्यशाली ही की हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है हम देश हित में राजनीति करते हैं आज दुनिया मोदी जी की तरफ़ देखती है मोदी जी आज विश्व के नेता है ये देश के लिए गर्व की बात है।

श्री भदौरिया ने जिला पदाधिकारी एवं मंडल अध्यक्षों के क्षेत्र की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना तथा उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण किया व कार्यकर्ताओं के सवालों का जवाब भी दिया।
बैठक मैं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि में रायसेन जिले के समस्त मंडल अध्यक्षों को बधाई देता हूं की बूथ विस्तार 2.0 का कार्य लगभग पूरा कर लिया है और जो शेष कार्य बचा हुआ है मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जल्द ही शेष कार्य पूर्ण कर लेंगे। भारतीय जनता पार्टी की सबसे बडी ताकत हमारे कार्यकर्ता हैं

जो एक विचारधारा को लेकर राष्ट्रनिर्माण के कार्य में लगे हैं भारतीय जनता पार्टी के सभी वरिष्ठजनों का संघर्ष, समर्पण और उनका जीवन चित्रण हमारे लिए हमेशा प्रेरणा हैं उनके आदर्शो पर चलकर हम भारतीय जनता पार्टी को देश के सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में देख रहे हैं। बूथ विस्तारक कार्यक्रम का कार्य दूरदृष्टि को लेकर तैयार किया गया कार्यक्रम है। ये कार्य अपने प्रदेश ही नहीं आने वाले समय में राष्ट्र का स्वर्णिम भविष्य भी तय करेगा।

बैठक में सिलवानी विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री रामपाल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि हम बड़े भाग्यशाली हैं कि हम नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व वाली सरकार को देख रहे हैं मोदी सरकार ने देश में कई महत्वपूर्ण बड़े फैसले लिये। भाजपा के कार्यकर्ताओं दम पर ही यह फैसले मोदी जी ले पाए हैं। आज देश में हमारी विचारधारा की सरकार के कारण अयोध्या में 500 वर्षो के संघर्ष के बाद आज रामलाला का अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है कश्मीर में 370 धारा को हटाने का कार्य हो आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक तिरंगे का मान बड़ा है देश की अखंडता और एकता के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपना बलिदान दिया है जब जाकर पार्टी खड़ी हुई है हमारे पीछे हमारे विचार परिवार की ताकत खड़ी है।

जिला बैठक में जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला मोर्चा महामंत्री, मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठों के जिला संयोजक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, नगर पालिका/नगर परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, आजीवन सहयोग निधि की जिला टोली, बूथ प्रबंधन 2.0 की जिला टोली, विधानसभा के संयोजक शामिल हुए।
न्यूज सोर्स -हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी
रायसेन