Let’s travel together.

2 करोड़ घूस मामले में ASP दिव्या मित्तल को मिली जमानत

80

राजस्थान पुलिस की निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को राजस्थान हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। दिव्या करीब ढाई महीने से जेल में है। एसीबी ने 16 जनवरी को दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया था।

दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में एसीबी की गिरफ्त में आई एओजी की एएसपी दिव्या मित्तल को राजस्थान हाईकोर्ट से राहत मिली है। निलंबित एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल को जमानत के आदेश कोर्ट ने दिए हैं।

बता दें कि एसीबी ने 16 जनवरी को दिव्या मित्तल को गिरफ्तार किया था। तब से वो जेल में ही थीं। 15 मार्च को एसीबी ने दिव्या के खिलाफ आरोप पत्र पेश किया जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई। आदेश के बावजूद दिव्या मित्तल की जमानत याचिका सूचीबद्ध नहीं करने को लेकर हाईकोर्ट ने नाराजगी जताई थी। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार को इसकी जांच के आदेश भी दिए गए थे।

सुनवाई के दौरान मिली जमानत

शुक्रवार को जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा गया कि राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने याचिकाकर्ता को रिश्वत लेते गिरफ्तार ही नहीं किया। न ही रिश्वत की रकम बरामद हुई है। याचिकाकर्ता को लेकर कोई सबूत भी नहीं हैं। इसके बावजूद भी वह करीब ढाई महीने से जेल में बंद है। इसके बाद अभियोजन ने भी अपना पक्ष रखा। अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि यदि दिव्या को जमानत मिली तो वह मामले में गवाहों को प्रभावित कर सकती हैं। जस्टिस सीके सोनगरा ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद दिव्या मित्तल को जमानत दे दी।

ये है मामला

दिव्या मित्तल पर आरोप है कि उसने नशीली दवा से जुड़े मामले में एक दवा फैक्ट्री के संचालक को गलत रूप से लिप्त बताकर उसका नाम हटाने की बात कही थी। इसके बदले दो करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। जांच के बाद एसीबी ने दिव्या को 16 जनवरी को गिरफ्तार किया था।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तीन बदमाश किसान का नोटों से भरा झोला उठाकर हुए फरार     |     चंद घंटों में हत्या के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     किसानों को अपनी फसल तुलवाने पंजीकरण के बाद भी स्लाड बुकिंग का इंतज़ार     |     20अप्रैल से जलापूर्ति करने के झूठे आश्वासन से नगर में जलप्रदाय की बाधित,दो दिन में एक बार होगा जल प्रदाय     |     पहाड़ों पर आग, एक हफ्ते से सुलग रही लपटें, जंगल और खेतों की नरवाई खाक     |     अक्षय तृतीया पर  भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 27वें आयोजन में कई जोड़े बंधे वैवाहिक सूत्र में     |     मूल्य पर गेहूं खरीदी में देरी, बड़े किसान परेशान , स्लॉट बुकिंग और लिमिट ने बढ़ाई चिंता     |     भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम  जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन     |     विवाह आयोजनों पर कड़ी नजर,एक और बाल विवाह रोक     |     विधायक प्रीतम लोधी के भद्दे बोल,भड़का आईपीएस एसोशिएशन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811