Let’s travel together.

पहले दिन बेटियों के मुक्कों ने दिखाया दम, आसानी से जीता पहला मुकाबला

131

विश्व चैंपियन होने के बावजूद निकहत जरीन को अपने ही घर में हो रही विश्व चैंपियनशिप में अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग महासंघ ने कोई वरीयता नहीं दी। उन्हें पहले दौर में बाई भी नहीं मिली, लेकिन बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों की इस विजेता पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अपने नए 50 भार वर्ग में खेल रहीं निकहत ने अजरबैजान की अनाखानिस इस्माइलोवा के खिलाफ इतने जबरदस्त मुक्के बरसाए कि रेफरी को दूसरे दौर में मुकाबला रोक देना पड़ा। केडी जाधव इंडोर स्टेडियम में हो रही चैंपियनशिप के पहला दिन भारतीय महिला मुक्केबाजों के लिए शानदार रहा। निकहत के अलावा 52, 54 और प्लस 81 भार वर्ग में हरियाणा की साक्षी, प्रीति और नुपूर ने आसानी के साथ अपने पहले मुकाबले में जीत हासिल की।

निकहत बोलीं अच्छा मिला है ड्रॉ

निकहत ने इस्माइलोवा के खिलाफ कभी कोई बाउट तो नहीं लड़ी, लेकिन उन्होंने स्ट्रेंड्जा कप के दौरान उनकी बाउट देखी थी। इसी के अनुसार वह रिंग में रणनीति बनाकर उतरीं। उन्होंने शुरू से ही आक्रामक नीति अपनाई जिसके कारण रेफरी को मुकाबला रोकना पड़ा। निकहत इतनी आक्रामक थीं कि चार मिनट 34 सेकंड की बाउट में रेफरी को इस्माइलोवा को तीन बार मुकाबला रोककर गिनती गिननी पड़ी। निकहत ने जीत के बाद कहा भी कि उन्हें कोई वरीयता नहीं मिली है, इससे उन्हें ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। हालांकि उनका ड्रॉ अच्छा है। वह कोशिश करेंगी कि अगले मुकाबलों में भी इसी तरह का प्रदर्शन कर अपने खिताब की रक्षा करें। निकहत अगले दौर में अल्जीरिया की रोमैसा बोउलाम से खेलेंगी।

ओपन गार्ड से खेलीं नुपूर

साक्षी के सामने कोलंबिया की मार्टिनेज हेनाओ मारिया जोस थीं, लेकिन हरियाणा की इस मुक्केबाज ने कोलंबियाई विरोधी के सामने बेहद चपलता से खेलते हुए अंक अर्जित किए। उन्होंने यह बाउट 5-0 के अंतर से जीती। वहीं एशियाई खेलों में देश को पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले हवा सिंह की पोती नुपूर ने गुयाना की एबियोला जैकमैन को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से पराजित किया। अर्जुन अवार्डी बॉक्सर अखिल कुमार की तरह ओपन गार्ड से खेलने वाली नुपूर ने कहा कि यही उनके खेलने का तरीका है। उनके पिता ने उन्हें ऐसे ही खेलना सिखाया है। नुपूर के सामने अगले दौर में 2016 की विश्व चैंपियन और यहां दूसरी वरीय कजाखस्तान की लाजत कुंगेबायेवा होंगी।

प्रीति के मुक्कों ने रुकवाई बाउट

54 भार वर्ग में प्रीति ने हंगरी की लकोतर हाना को आसानी से पराजित किया। प्रीति के मुुक्कों का हाना के पास कोई जवाब नहीं था। उनके लेफ्ट हुक हाना के चेहरे पर कई बार पड़े। रेफरी ने दो बार उनके खिलाफ गिनती गिनी। दूसरे दौर में जब सिर्फ 10 सेकंड खत्म होने में रह गए थे तो रेफरी ने बाउट को रोक दिया। प्रीति अगले दौर में लोनिता से खेलेंगी।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

औबेदुल्लागंज में गुरुद्वारों में गुरु नानक देव जी का 557 वां अवतारी दिवस बड़े ही हर्षोल्लाष से मनाया गया     |     गुरु नानक देवजी का प्रकाश पर्व मनाया, निकाली प्रभात फेरी     |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया पांच प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़कों का भूमिपूजन     |     प्राकृतिक खेती अपनाकर आत्मनिर्भरता की राह पर किसान लालजी रजक     |     सांची महोत्सव से पहले कर्क रेखा पर बढ़ी पर्यटकों की रौनक, सेल्फी लेकर यादगार बना रहे पल     |     गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारों में गूंजे भजन-कीर्तन, पुराने गुरुद्वारे में चढ़ाया नया निशान     |     स्वास्थ विभाग की सतर्कता से खुला बाल विवाह का राज,नाबालिग के गर्भवती होने पर पति समेत 5 पर केस, आरोपी पति गिरफ्तार     |     बोर मशीन और केबल वायर चुराने वाला गिरोह पकड़ाया, 1 आरोपी जेल गया, 2 नाबालिग हिरासत में     |     गुलाब टंडन बने जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश प्रवक्ता     |     विधायक की सेवा संवाद यात्रा का तीसरा दिन ,बहेसर गांव को लिया गोद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811