Let’s travel together.

ट्राली चोरी के गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी मय 4 ट्रोलियो के गिरफ्तार

0 123

 

 

विदिशा कोतवाली पुलिस को मिली सफलता

विदिशा। 14 मार्च को थाना कोतवाली विदिशा को पुलिस अधीक्षक विदिशा डाँ.श्रीमती मोनिका शुक्ला के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री समीर यादव एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री विकास पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत व उनकी टीम को ट्रेक्टर की ट्राली चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करने एवं आरोपियो को गिरफ्तार कर ट्रोलियो को बरामद करने मे सफलता प्राप्त हुई है ।
थाना कोतवाली विदिशा अंतर्गत विगत कुछ दिनो से लगातार ट्रेक्टर की ट्रोलियो की चोरियो की वारदातो का मामला सामने आ रहा था जिसमे अज्ञात चोरो व्दारा जतरापुरा, खामबाबा रोड़ एवं अहमदपुर रोड़ थाना सिविल लाईन से ट्रोलियो की चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी सूचना पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिये गये ।
उक्त प्रकरण में टीम गठित कर त्वरित ट्रोली चोरो को गिरफ्तार कर माल बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया था । 13 मॉर्च को पुलिस टीम माल मुल्जिम तलाश हेतु रवाना हुई ।

मुखबिर सूचना पर आरोपी प्रवेन्द्र धाकड़ को अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की जिसने बताया कि जेल मे रहने के दौरान मेरी दोस्ती गोलू मीणा व ऊधम सिंह आदिवासी से हो गई थी।
जेल से निकलने के बाद प्रवेन्द्र व गोलू ने ट्रोली चोरी करने की योजना बनाई जिसमे गोलू व प्रवेन्द्र ने पहले थाना सांची अंतर्गत ग्राम कोढ़ी पेट्रोल पम्प से प्रवेन्द्र के ट्रेक्टर से एक ट्रोली चोरी की । उसके बाद अहमदपुर रोड़ विदिशा, जतरापुरा एवं खामबाबा रोड विदिशा से प्रवेन्द्र के ट्रेक्टर से तीन ट्रालिया चोरी की थी जिनमें से एक ट्राली सोनू कबाडी को बेंची व एक गोलू मीना के घर के पीछे रखी व दो ट्रालियाँ जेल के मित्र उधम आदिवासी निवासी ग्राम चोका थाना सिलवानी को उधारी में बैंची थी । जो सभी ट्रोली उक्तानुसार कब्जे से जप्त की ।

उक्त चारो ट्रालिया कीमती करीबन 4 लाख10 हजार रूपये है।घटना में प्रयुक्त ट्रेक्टर कीमती करीबन 5 लाख रुपये, कुल
9 लाख10 हजार रुपये का मशरुका उक्त आरोपीगणो से जप्त किया गया ।
पकड़े गये आरोपीगण –
1. प्रवेन्द्र पुत्र भैयालाल धाकड़ उम्र 27 साल नि. ग्राम बम्होरी थाना नटेरन हाल वैशाली नगर विदिशा
2. गोलू उर्फ हनुमत पुत्र भवर लाल मीणा उम्र 24 साल नि. ग्राम मनकापुर थाना ग्यारसपुर हाल मल्टी जतरापुरा
3 ऊधम पुत्र इमरत सिंह आदिवासी उम्र 36 साल नि. ग्राम चौका थाना सिलवानी रायसेन
4. सोनू उर्फ देवेन्द्र पुत्र रामप्रकाश भतकरिया उम्र 34 साल नि. गोकुल धाम विदिशा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

उक्त कार्यवाही मे आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक आशुतोष सिहं राजपूत, प्र.आर.397 सुनील दुबे, प्र.आर.351 केशव शर्मा, आर. 267 संदीप जाट, आर. 810 संदीप जाट, आर. 350 धर्मेन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811