शिवलाल यादव
रायसेन। सांची विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और धार्मिक कार्यक्रमों सहित समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय सेवा भारती रायसेन द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमें महिलाओं शिक्षिकाओं महिला प्रोफेसरों को पुरस्कार देकर उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।इस मौके पर संस्था की प्रमुख डॉक्टर श्रीमती किरणशेजवार ,रिटायर्ड सीएमएचो डॉ शशि ठाकुर सहित समाजसेवी का बबीता साहू द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय महिला शिक्षिकाओं और समाजसेवी गांव का सम्मान किया गया और उन्हें उपहार स्वरूप पुरस्कार भी बांटे ।

इस अवसर पर युवा नेता मुदित शेजवार महामंत्री रामकुमार साहू ,पूर्व नपा उपाध्यक्ष नारायण सिंह कुशवाहा ,रायसेन व्यापार महासंघ के अध्यक्ष संतोष साहू बृजेश कुशवाहा एडवोकेट समाजसेवी बबीता साहू मलखान सिंह लोधी नितिन मालवीय राहुल खत्री सहित कई लोग उपस्थित हुए।