Let’s travel together.

माघ पूर्णिमा आज,जानिये शुभ मुहूर्त

0 191

हिंदू धर्म में माघ मास को बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने को बेहद पवित्र माना जाता है। माघ मास में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा या माघी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन पवित्र नदी में स्नान व दान का विशेष महत्व बताया गया है।

माघ पूर्णिमा शुभ मुहूर्त-
हिंदू पंचांग के अनुसार, 16 फरवरी, बुधवार को माघ मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। इस दिन पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। पूर्णिमा तिथि 15 फरवरी 2022 को रात 09 बजकर 42 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी जो कि 16 फरवरी को रात 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।
पौराणिक कथाओं के अनुसार, माघ महीने में सभी देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और मनुष्य रूप धारण करके प्रयागराज में स्नान, दान और तप करते हैं। कहते हैं कि इस दिन प्रयागराज में स्नान करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है।इस दिन लोग लोग पवित्र नदियों के तट पर सुबह-सुबह स्नान करते हैं।
इसके बाद माघ पूर्णिमा व्रत नियमों का पालन करते हैं।
भगवान विष्णु की पूजा मंदिर में या अपने घरों में करनी चाहिए। विष्णु पूजा पूरी होने के बाद, भक्त सत्यनारायण कथा का पाठ करते हैं। गायत्री मंत्र ’या ओम नमो नारायण’ मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए।गरीबों या जरूरमद को वस्त्र दान करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |     एनएसएस सीमित संसाधनों में जीवन निर्वाहन की प्रेरणा देता है- प्रो-पुनीत कुमार     |     टीईटी-2026 परीक्षा स्थगित करने की मांग, मप्र शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811