Let’s travel together.

अपने नाना की यादें रुद्राक्ष के पवित्र पौधे और पर्यावरण में महसूस होती रहे इसके लिए मूंदड़ा परिवार के नातियों ने रौप दिया रुद्राक्ष का पौधा..

0 495

विदिशा। शहर का मुक्तिधाम अब डर दहशत और मनहूसियत के लिए नहीं बल्कि यह चमकते दमकते महकती फूलों और विशाल हरे-भरे वृक्षों की श्रंखला यानी हरियाली के लिए जाने जाने लगा है। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने बताया की किसी का जन्मदिन हो वैवाहिक वर्षगांठ का अवसर हो या फिर अपने परिजनों की यादों को सहेजने का वक्त हो इन सब अवसरों पर उनके चाहने वाले प्रियजन मुक्तिधाम में पौधारोपण करके ऐसी तिथियों को यादगार बनाने लगे हैं। मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव के मुताबिक शहर के जाने-माने प्रतिष्ठित व्यापारी बसंत कुमार मूंदड़ा जिनका निधन 10 फरवरी गुरुवार को हो गया है उनके नातियों एवं प्रिय जनों ने मुक्तिधाम के स्मृति उद्यान में रुद्राक्ष का पौधा रोपण करके अपने नाना को हरितमय श्रद्धांजलि प्रेषित की। पौधारोपण के समय बाकायदा श्री राम जय राम जय जय राम गायत्री मंत्र णमोकार मंत्र का वाचन भी किया गया। गौरतलब है की रुद्राक्ष भगवान भोलेनाथ का सबसे प्रिय फल है जो इसी रुद्राक्ष के वृक्ष से प्राप्त होता है।

संस्था सचिव श्री पांडे के मुताबिक स्मृति उद्यान में रुद्राक्ष के पवित्र पौधारोपण के बाद दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुक्ति धाम सेवा समिति के सचिव मनोज पांडे ने कहा कि स्वर्गीय बसंत जी आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन विदिशा व्यापार जगत और इस शहर में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। व्यापार महासंघ के संयुक्त मंत्री राजीव जैन गट्टू ने कहा कि स्वर्गीय बसंत कुमार मूंदड़ा ने व्यवसाय क्या होता है यह सब हम लोगों को सिखाया है क्लॉथ मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अतुल जैन ने कहा कि आज स्वर्गीय मूंदड़ा हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादों को हम इस पवित्र रुद्राक्ष के पौधे एवं यहां के हरितमय वातावरण में में हर समय महसूस करेंगे। कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विमलेश सक्सेना ने कहा कि मुक्तिधाम में और सर कोई भी हो पौधा लगाने की परंपरा समाज के पर्यावरण के शुद्धिकरण में मील का पत्थर साबित हो रही है। इस अवसर पर संस्था सचिव मनोज पांडे के अतिरिक्त स्वर्गीय बसंत कुमार मूंदड़ा के नाती चिन्मय लड्ढा समय बजाज जगदीश लड्ढा शिवनारायण दरगड़ हार्दिक मूंदड़ा नीलेश लड्ढा विनय मूंदड़ा राजीव जैन गट्टू डॉ हेमंत विश्वास विमलेश सक्सेना अतुल जैन हरिनारायण शर्मा आधी खासतौर से मौजूद थे।

न्यूज सोर्स::मनोज पाण्डे सचिव मुक्तिधाम सेवा समिति विदिशा

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811