Let’s travel together.

18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाकर उज्जैन बना नम्बर वन, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में हुआ नाम दर्ज

0 98

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जन-भागीदारी से विश्व रिकार्ड बनाने पर अवंतिकावासियों को दी बधाई

हेमेंद्रनाथ तिवारी उज्जैन

अवंतिका नगरी के लिये गौरव का दिन रहा। उज्जैन की जनता ने रामघाट, दत्त अखाड़ा, नृसिंह घाट, गुरूनानक घाट, सुनहरी घाट, भूखीमाता घाट पर एकसाथ 18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाकर गत वर्ष अयोध्या में बनाये गये 15 लाख 76 हजार के दीप प्रज्वलन के रिकार्ड को तोड़कर नया विश्व रिकार्ड स्थापित कर दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर भोपाल से अपने साथ लाये दीयों को रामघाट पर पत्नी श्रीमती साधना सिंह चौहान के साथ प्रज्वलित कर शिव ज्योति अर्पणम कार्यक्रम की शुरूआत की।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर कहा कि अवंतिका नगरी को महाकाल महाराज की कृपा और आम जनता की भक्ति, श्रद्धा व तपस्या से आज महाशिवरात्रि पर एक अनोखा रिकार्ड स्थापित करने का सौभाग्य मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अवंतिकावासियों ने जन-भागीदारी का एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। जन-भागीदारी से यह विश्व रिकार्ड बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान महाकाल उज्जैन नगरी पर कृपा की वर्षा करें, सभी सुखी हों, सभी निरोग हों और सबका कल्याण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वैभवशाली, सम्पन्न व शक्तिशाली राष्ट्र का निर्माण करने में संलग्न हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एक शक्तिशाली एवं गौरवशाली भारत का निर्माण हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश भी शक्तिशाली प्रदेश बनेगा।


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उज्जयिनी की छटा अनुपम, अदभुत और अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि उज्जयिनी को स्वच्छता में नम्बर वन जिला बनायेंगे। उन्होंने बताया कि गरीब बहनों के सशक्तिकरण के लिये लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है। लाड़ली बहना योजना में गरीब बहनों को एक हजार रुपये महीना दिया जायेगा। साल में उन्हें 12 हजार रुपये दिये जायेंगे, जिससे उन गरीब बहनों का एक मजबूत सशक्तिकरण होगा।


शिव ज्योति अर्पण कार्यक्रम में रामघाट पर दीप प्रज्वलन का कार्य शाम 7 बजे से प्रारम्भ हुआ। एकसाथ 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्वलित हो उठे। रात्रि 8 बजे ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड की तरफ से आये स्वप्निल डंगरीकर एवं निश्चल बारोट ने मंच से घोषणा की कि आज उज्जैन में विभिन्न घाटों पर 18 लाख 82 हजार 229 दीप प्रज्वलित हुए। उन्होंने विश्व रिकार्ड का सर्टिफिकेट मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा।
इसके पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ नौका पर बैठकर रामघाट से भूखीमाता तक लगाये गये दीपों की अदभुत छटा का अवलोकन किया।
घाटों की रोशनी बन्द कर दी गई और दीपों की रोशनी से शिप्रा तट नहा उठा। इस अवसर पर लेजर शो का भी प्रदर्शन किया गया। इसके पूर्व शिव ज्योति अर्पणम का टाइटल सांग लांच किया गया, जिसे शुभांगी दवे ने स्वर दिया था।


रामघाट पर आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक पारस जैन, विधायक बहादुरसिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, नगर निगम सभापति श्रीमती कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कमला कुंवर, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र भारती व सतीश मालवीय, विवेक जोशी, बहादुरसिंह बोरमुंडला, विशाल राजौरिया, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश अग्रवाल, शिवेंद्र तिवारी, रजत मेहता, सुश्री योगेश्वरी राठौर, गब्बर भाटी, अनिल जैन कालूहेड़ा, संजय अग्रवाल, इकबालसिंह गांधी, संभागायुक्त संदीप यादव, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, स्मार्ट सिटी सीईओ आशीष पाठक और अन्य गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में वॉलेंटियर्स, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। कार्यक्रम के अन्त में महापौर मुकेश टटवाल ने आभार प्रकट किया। संचालन मयंक शुक्ला ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान कर स्वच्छता का दिया संदेश     |     सांची विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस आयोजित, छात्रों की उपलब्धियां गिनाई     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |     शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     संस्कृत के विद्वान व सेवानिवृत्त प्राध्यापकों ने विश्वविद्यालय में स्वेच्छा से अध्यापन का कार्य करने की दी सहमति     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811