Let’s travel together.

भोजपुर विधानसभा में शुक्रवार को पांच ग्राम पंचायतों में पहुंची विकास यात्रा

0 150

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है – विधायक श्री पटवा

रायसेन। भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम राजलवाडी में विधायक श्री पटवा द्वारा कन्यापूजन और दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा राजलवाडी से प्रारंभ होकर खमरिया, सेमरीकला, ईटखेडी, सोहनपुर आदि ग्रामों में पहुंची। इस दौरान विधायक श्री पटवा द्वारा अनेक विकास कार्यो का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गा।
विकास यात्रा में विधायक श्री पटवा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा देश और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को पक्के मकान दिए जा रहे हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत एक साल में पांच लाख रू तक का इलाज निजी अस्पताल में निःशुल्क कराने की सुविधा मिली है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 06 हजार रू और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 04 हजार रू इस प्रकार साल में 10 हजार रू किसानों को मिल रहे हैं। इसके अलावा संबल योजना भी चलाई जा रही है, जिसमें गरीबों को अनेक लाभ मिल रहे हैं।
विधायक श्री पटवा ने कहा कि सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रमुखता से काम किया जा रहा है। प्रदेश में स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। गॉव-गॉव में महिलाओं को समूहों से जोड़कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महिलाएं परिवार और देश के आर्थिक विकास में सहयोग कर रही हैं। क्षेत्र और जिले के अनेक स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने सफलता के आयाम स्थापित किए हैं तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है, जिसमें लाड़ली बहना को प्रत्येक महीने एक-एक हजार रू की राशि दी जाएगी। अगले पांच साल में लगभग 60 हजार करोड़ रू लाड़ली बहनाओं के खाते में जमा किए जाएंगे। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811