Let’s travel together.

छठवें दिन विकास यात्रा : स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने तीन करोड़ रू से अधिक राशि के कार्यो का किया लोकार्पण तथा शिलान्यास

0 65

विकास और जनकल्याण के लिए समर्पित है सरकार- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी

रायसेन। विकास यात्रा के छठवें दिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेंढकी में कन्या पूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर विकास यात्रा का शुभारंभ किया गया। मेढ़की से प्रारंभ होकर यात्रा ग्राम बहेडिया, सलामतपुर तिराहा, ढकना-चपना, आमखेड़ा होते हुए सांची नगर पहुंची। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा तीन करोड़ रू से अधिक राशि के अनेक विकास और निर्माण कार्यो का भूमिपूजन/लोकार्पण किया गया। साथ ही अनेक योजनाओं के हितलाभ स्वीकृति पत्र हितग्राहियों को वितरित किए गए।


इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और नागरिकों के कल्याण के लिए वह दृढ़ संकल्पित हैं। विकास के किसी भी मामले में क्षेत्र पीछे नहीं रहेगा। चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो या सड़कों की बात हो हर क्षेत्र में तेजी से विकास और निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार मिले, इसके लिए गॉव-गॉव में उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। अस्पतालों में भी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सीएम राइस स्कूल खोले जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने आयुष्मान भारत, संबल, लाड़ली लक्ष्मी योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न वितरण, किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सहित अन्य योजनाओं का उल्लेख किया।
सांची में उप तहसील कार्यालय भवन के लोकार्पण अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इस भवन के बन जाने से क्षेत्र के नागरिकों को लाभ मिलेगा। राजस्व अमले को भी कार्य करने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा किसान नेता श्री दर्शन सिंह ने भी संबोधित किया। कलेक्टर श्री अरविंद दुबे ने उप तहसील कार्यालय भवन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा जिले में किए जा रहे विकास और निर्माण कार्यो की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सांची जनपद अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पोर्ते सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस अधीक्षक श्री विकास शहवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री पीसी शर्मा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

इन कार्यो का किया गया भूमिपूजन तथा लोकार्पण

सांची के ग्राम बहेरिया में 15 लाख रू की लागत से बनने वाले बहेडिया पहुंच मार्ग पर पुलिया सह स्टॉप डेम निर्माण का शिलान्यास किया गया। ग्राम पंचायत मेंढकी के मेंढकी चौराहा, ग्राम सलामतपुर में 181.81 लाख की लागत की आरडीएसएस द्वारा स्वीकृत कार्य अति पॉवर ट्रांफोर्मर क्षमता 5 एम.व्ही.ए. की स्थापना, पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि 3.15 एम.व्ही.ए. से 5 एम.व्ही.ए. एवं 1500 के के.व्ही.ए. आर. केपीसिटर बैंक की स्थापना कार्य का भूमिपूजन किया। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी द्वारा सांची में 108.97 लाख रू की लागत से नवनिर्मित उप तहसील कार्यालय भवन का लोकार्पण किया गया। इसके अतिरिक्त सांची के वार्ड क्रमांक-11 में 2.91 लाख रू लागत के सीसी रोड तथा पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। वार्ड क्रमांक-13 तथा 15 में लगभग 8.50 लाख रू के निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शारदा प्रसाद वने पिछड़ावर्ग उत्थान समिति के जिलाध्यक्ष     |     श्रम कल्याण एवं कौशल उन्नयन केंद्र सतलापुर में मनाई गई विश्वकर्मा भगवान पूजन     |     शिक्षा मंत्री द्वारा दिए अतिथि शिक्षकों के बयान पर अतिथि शिक्षकों ने जाताया आक्रोश,मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     कांग्रेस ने किसान न्याय यात्रा निकाली,ट्रेक्टर पर सवार होकर पहुंचे कलेक्ट्रेट,ज्ञापन सोपा     |     सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले शासकीय कर्मचारी को तहसीलदार ने थमाया नोटिस,एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया     |     श्रुति धर्मेद्र जैन को वर्ष 2023 के प्राचार्य शंकर लक्ष्मण गोखले रजत पदक से किया सम्मानित     |     चर्चित बाबूलाल हत्या कांड में दामाद को मिली आजीवन कारावास की सजा     |     श्रीमती ममता शुक्ला की स्मृति में निःशुल्क त्वचा(स्किन) रोग जांच शिविर कल     |     प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल हुए शामिल     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 21 सितम्बर 2024     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811