Let’s travel together.

भीष्मपितामह ने त्यागे थे इस दिन प्राण, व्रत करने से मिलती है पितृदोष से मुक्ति 

0 757

माघ मास में शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को भीष्म अष्टमी के रूप में जाना जाता है। इस दिन पितामह भीष्म ने सूर्यदेव के उत्तरायण होने पर प्राण त्यागे थे। मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से संस्कारी संतान की प्राप्ति होती है। इस दिन पितामह भीष्म के निमित्त तर्पण करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन को पितृदोष निवारण के लिए भी उत्तम माना जाता है।

महाभारत के महाप्रतापी योद्धा गंगापुत्र पितामह भीष्‍म को इच्‍छामृत्‍यु का वरदान प्राप्‍त था। महाभारत युद्ध में जब अर्जुन ने पितामह भीष्म को बाणों की शैया पर सुला दिया तो पितामह भीष्‍म ने अपने प्राण त्यागने के लिए सूर्यदेव के उत्‍तरायण होने की प्रतीक्षा की। माघ माह में अष्‍टमी तिथि को उन्होंने अपने प्राण त्‍यागे थे। इसलिए माघ मास की अष्टमी को भीष्‍म अष्‍टमी कहा गया। इस दिन पितामह भीष्म के निमित्त तर्पण करने से मनुष्य के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। इस दिन को पितृदोष निवारण के लिए भी उत्तम माना जाता है। इस दिन को भीष्म श्राद्ध दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पितामह भीष्म के नाम से सूर्यदेव को अर्घ्य देने से संतानहीन दंपतियों को संतान की प्राप्ति होती है और आरोग्य का आशीष प्राप्त होता है। इस तिथि को पितामह भीष्म का तर्पण दिवस भी है। मान्यता है कि पितामह भीष्म का तर्पण करने से संतान तेजस्वी होती है। इस दिन पितामह भीष्म का तर्पण जल, कुश और तिल से किया जाता है। इस तिथि पर व्रत करने का विशेष महत्व है। भीष्म अष्टमी के दिन किसी पवित्र नदी में स्नान करें और बिना सिले हुए वस्त्र धारण करें। हाथ जोड़कर पितामह भीष्म को प्रणाम करें और पितरों का भी स्मरण करें।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मिशन उत्कर्ष: दाऊ पोषण लाल स्कूल परसतराई में दिखी शिक्षा की नई रौनक      |     उड़ीसा से उत्तर प्रदेश जा रही गांजा की बड़ी खेप जप्त,वाहन सहित चालीस लाख का गांजा जप्त     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को मिली गति     |     तीन साल से अधूरा ओवरब्रिज, हर 15 मिनट में बंद होते रेलवे फाटक     |     हादसे के 24 घंटे बाद भी सड़क किनारे पड़ा हे बीयर से भरा पलटा ट्रक     |     गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार, 14 सितंबर से शुरू होगा गणेश उत्सव     |     तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 21 वर्षीय युवक की मौत     |     विकसित भारत एवं विकसित मध्यप्रदेश के संकल्प के साथ अंत्योदय की भावना से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएंगे योजनाओं का लाभ : उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     सिंधिया ने पिछोर को दी 14 करोड़ से अधिक की सौगात: 4 कार्यों का लोकार्पण, 2 सड़कों का भूमिपूजन     |     राहुल गांधी के खिलाफ FIR के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का उठाया मुद्दा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811