Let’s travel together.

संत रविदास महाकुंभ को लेकर रायसेन भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न

0 103

 

सागर में दिव्यता एवं भव्यता के साथ संपन्न होगा संत रविदास महाकुंभ, श्री पंकज जोशी

रायसेन. आगामी 8 फरवरी को सामाजिक समरसता के प्रकाश पुंज कर्मयोगी संत रविदास जी के अवतरण “दिवस के अवसर पर संत रविदास महाकुंभ आयोजित किया जाएगा जिसकी भव्यता एवं तैयारियों को लेकर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
जिला बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी श्री पंकज जोशी, प्रदेश उपाध्यक्ष, भोपाल संभाग प्रभारी श्री कांतिदेव सिंह, भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा, जिला संगठन प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राकेश शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, डॉ जयप्रकाश किरार, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री किशोर रामानी, श्री नरेंद्र कुशवाहा, श्री सुरेंद्र तिवारी, महामंत्री श्री रामकुमार साहू, श्री बलराम मालवीय, उपाध्यक्ष श्री राकेश तोमर, श्री पवन दुबे प्रदेश से सोशल मीडिया प्रभारी, अनुसूचित जाति जिलाध्यक्ष श्री सूरज दोहरे, श्री कन्हैया सूरमा, जिला मीडिया प्रभारी हरि साहू ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की। नवनियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके तत्पश्चात श्री शर्मा ने बैठक की विस्तृत जानकारी दी।


प्रदेश उपाध्यक्ष श्री पंकज जोशी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 फरवरी को सागर में दिव्यता एवं भव्यता के साथ संपन्न होगा संत रविदास महाकुंभ। सागर में चौथी बार संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रदेश के मुखिया श्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा शामिल होंगे। इस दिव्य एवं भव्य आयोजन में साधु संतों के समागम के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महाकुंभ की तैयारियों एवं भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी इस गौरव के साथ काम कर रही है कि सर्वाधिक सीटें हमारे पास है सबसे बड़ा संगठन हमारे पास है आज देश में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है और तो और संकट की घड़ी में हमारे महापुरुषों पं. दीनदयाल उपाध्याय मान. अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे जी ने जो संकल्प लिए थे वह आज सभी पूरे हो रहे हैं। हमने संकल्प लिया था कि धारा 370 हटाएंगे, दो विधान, दो प्रधान, नहीं चलेंगे। हमने रामजन्म भूमि के संबंध में कहा था कि मंदिर वहीं बनाएंगे आज मंदिर बन रहा है। संकल्पों को पूरा करने वाली पार्टी आज भारतीय जनता पार्टी है उसी जोश के साथ हमें काम करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भोपाल संभाग प्रभारी श्री कांतिदेव सिंह ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक एसा दल है जो सिर्फ सत्ता की प्राप्ति के लिए ही काम नहीं करता बल्कि सत्ता को माध्यम बनाकर समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे हुए व्यक्ति तक विकास की धारा को पहुंचाने के लिए काम करता है। एक शक्तिशाली समृद्ध शाली भारत के निर्माण के लिए काम करता है दलित समाज की सेवा के लिए काम करता है।
रायसेन संगठन के प्रभारी श्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि संत रविदास जयंती है जो प्रत्येक पंचायत स्तर तक मनाई जाएगी और हम सबका साथ सबका विकास की बात करते हैं तो पार्टी अपेक्षा करती है कि संत रविदास जयंती के दिन हम सबकी भागीदारी कहीं न कहीं होना चाहिए।


भोजपुर विधायक श्री सुरेंद्र पटवा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम अच्छी तरह से जानते हैं अभी जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, उससे पहले सुघोस कार्यक्रम हुए, मीडिया का कार्यक्रम भी हमने मिलकर किया हमारे दोनों संभाग के कार्यक्रम यहां हुए। कुल मिलाकर रायसेन वह जिला है जिसमें स्व. सुंदरलाल पटवा, स्व, सुषमा स्वराज, श्री शिवराज जी इन सब का साथ तो हमें मिला है। चुनाव आपके सामने हैं और चुनाव वर्ष में विकास यात्रा भी चल रही है। डॉ. प्रभुराम चौधरी जब उप चुनाव जीते सबसे अधिक वोटों 60, हजार से अधिक वोटों से जीते कहीं ना कहीं उसमें हमारे कार्यकर्ताओं को श्रेय जाता है।
इस दौरान के जिला पदाधिकारी, जिले के समस्त मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री, समस्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष एवं महामंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला कार्यकारिणी और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री श्री रामकुमार साहू ने किया।

न्यूज सोर्स-हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्य प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी 7 फरवरी 26 से 7 मार्च 26 तक होंगे किसान पंजीयन     |     भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811