Let’s travel together.

ट्रेनों के स्टापेज को लेकर सांसद रमाकांत भार्गव को दिया ज्ञापन

0 134

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

साँची में ट्रेनों के स्टापेज को तब स्थगित कर दिया गया था जब कोरोना महामारी से लोगों की जान जोखिम में पड़ गई थी तब सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे प्रशासन ने ट्रेनों के स्टापेज स्थगित कर दिए थे हालांकि कोराना के विदा हुए लगभग दो साल का लंबा अंतराल बीत चुका है परन्तु रेलवे प्रशासन द्वारा आज तक इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल को ट्रेनों के स्टापेज की सुविधा बहाल नहीं हो सकी जिससे यहां आने वाले हजारों की संख्या में पर्यटकों को तो आने जाने की मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है बल्कि इस नगर में स्टापेज न होने का खामियाजा अपडाउनर्सो को भी भुगतना पड़ रहा है इस के साथ ही कालेजों में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है इस के साथ ही नगर में अपने व्यवसाय चलाने वाले व्यवसायियों को भी स्टापेज की समस्या का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है हालांकि अनेक बार अपडाउनर्स एसोसिएशन ने रेलवे प्रशासन को ट्रेनों के स्टापेज बहाल करने ज्ञापन दिए साथ ही व्यवसायियों ने भी ज्ञापन सौंपे इतना ही नहीं इस विश्व विख्यात पर्यटक स्थल की निर्वाचित नगर परिषद ने अध्यक्ष पप्पू रेवाराम के नेतृत्व में स्टापेज को लेकर रेलवे प्रशासन को ज्ञापन देकर स्टापेज की मांग की गई परन्तु मात्र कोरे आश्वासन पर ही संतुष्ट होना पडा अब पूर्व पार्षद रतनलाल जायसवाल ने अपने साथियों के साथ भोपाल पहुंच कर क्षेत्रीय सांसद रमाकांत भार्गव से भेंट की एवं उन्हें ट्रेनों के स्टापेज की असुविधा से अवगत कराया तथा इस ऐतिहासिक स्थली पर पूर्व स्टापेज की तर्ज पर विन्ध्याचल एक्सप्रेस तथा दादर अमृतसर ट्रेनों के स्टापेज तत्काल किये जाये जिससे पर्यटकों व्यापारियों अपडाउनर्सो स्कूल कालेज के विद्यार्थियों को ट्रेनों के स्टापेज की सुविधा उपलब्ध हो सके ।श्री जायसवाल ने बताया कि हमारी ट्रेनों के स्टापेज की मांग पर सांसद ने आश्वस्त किया कि हम शीघ्र ही सांची में स्टापेज की मांग पर गंभीरता से विचार कर रेलमंत्री से भेंट कर तथा उन्हें पत्र भेजकर समस्या का समाधान करने का प्रयास करेंगे। इस अवसर पर उनके साथ महेश लोधी विनोद साहू आर एस यादव राजेश पवार समरजीत सिंह सेंगर भाजपा नेत्री श्रीमती बब्ली रानी जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811