Let’s travel together.

पंचायती राज विभाग में 3544 पदों पर निकली भर्ती, 2 फरवरी तक कर सकते है आवेदन

65

Recruitment 2023  : उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज विभाग द्वारा राज्य में संचालित होने वाली पंचायतों में पंचायत सहायक / एकाउंटेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ) की भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। विभाग के विज्ञापन के मुताबिक, विभिन्न जिलों की पंचायतों में कुल 3544 पंचायत सहायक/एकाउंटेंट-कम-डीईओ की भर्ती की जानी है। किस जिले की किस पंचायत में विज्ञापित पदों की कितनी वैकेंसी निकाली गई हैं, इसकी जानकारी उम्मीदवार विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट, panchayatiraj.up.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

खास तारीखें

ग्राम पंचायतों द्वारा आवेदन पत्र आमंत्रित करने की सूचना, ग्राम पंचायत के सूचना पट्ट और मुनादी कराए जाने की तारीख – 14 जनवरी 2023
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या विकास खंड कार्यालय या ग्राम पंचायत कार्यालय में आवेदन पत्र जमा कराने की तारीख – 17 जनवरी से 2 फरवरी 2023
जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय या विकास खंड कार्यालय में प्राप्त आवेदन पत्रों को सम्बन्धित ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराने की तारीख – 3 से 8 फरवरी 2023
ग्राम पंचायत में प्राप्त आवेदनों की श्रेष्ठता सूची तैयार करना, प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत करना और विचार किए जाने की तारीख – 9 से 16 फरवरी 2023
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण की तारीख – 17 से 24 फरवरी 2023
ग्राम पंचायत द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाने की तारीख – 25 से 27 फरवरी 2023

ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार अपने सम्बन्धित जिले के जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकास खंड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय या विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट से अप्लीकेशन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।

आवेदन 17 जनवरी से शुरू
उम्मीदवार विज्ञापन में दिए गए पैटर्न के अनुसार, आवेदन पत्र टाइप भी करा सकते हैं। उम्मीदवारों को इस फॉर्म को भरकर और मांगे गये सर्टिफिकेट की कॉपी के साथ अपने निवास स्थान के जिला या ब्लॉक या पंचायत कार्यालय में जमा कराना होगा। आवेदन प्रक्रिया के लिए 17 जनवरी से 2 फरवरी तक जारी रहेगी।

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

हाई स्कूल मार्कशीट
इंटरमीडिएट मार्कशीट
आधार कार्ड
आय प्रमाण पत्र /जाति प्रमाण पत्र / निवास प्रमाण पत्र
कोविड-19 मृतक के वारिस के रूप में आवेदन किया है तो उसके दस्तावेज
अनुभव का प्रमाण पत्र

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811