Let’s travel together.

कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं की बजट पर तीखी प्रतिक्रिया

0 143

कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने बजट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस ने आम बजट पेश होने के बाद आरोप लगाया कि सरकार ने देश के वेतनभोगी वर्ग और मध्य वर्ग को राहत नहीं देकर उनके साथ ‘‘विश्वासघात’’ किया है.

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आम बजट में वेतनभोगी वर्ग, मध्य वर्ग, गरीबों, किसानों, युवाओं और छोटे कारोबारियों के लिए कुछ नहीं है. गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘मोदी सरकार के बजट में कुछ नहीं है. मध्य वर्ग, वेतनभोगी वर्ग, गरीब और वंचित वर्ग, युवाओं, किसानों और एमएसएमई के लिए कुछ नहीं है.”


बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बजट को ‘पेगासस स्पिन बजट’ करार देते हुए कहा कि इसमें देश के आम लोगों के लिए कुछ नहीं है।


किसान नेता राकेश टिकैत ने टाइम्स नाउ नवभारत से बातचीत में बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट कागजों में हितकारी है लेकिन धरातल पर हितकारी नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811