Let’s travel together.

चौरसिया समाज की ब्लाक कार्यकारिणी का हुआ गठन

0 211

बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौरसिया चुनें गए

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा के बैनर तले ब्लाक स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से ब्लाक कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें राकेश चौरसिया (डिक्स) को अध्यक्ष चुना गया।
समाज के वरिष्ठजनों एवं जिला अध्यक्ष दिनेश चौरसिया की उपस्थिति में बैठक में प्रांतीय महासभा के अध्यक्ष गौरव चौरसिया के नेतृत्व में सामाजिक जनजागरण एवं समाज के आदि पूर्वज कुलगुरू चौऋषि महाराज को घर एवं प्रतिष्ठानों में स्थापित कराने के अभियान के तहत नर्मदापुरम से 30 अक्टूबर को प्रारंभ हुई जनचेतना यात्रा का रायसेन जिले में संभावित आगमन जनवरी के प्रथम पखवाड़े होने की तैयारियो पर चर्चा की गई। यात्रा के नगर आगमन पर भ्रमण, स्वागत, भोजन आदि व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई और सभी से आर्थिक सहयोग राशि निश्चित की गई। समाज द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को मासिक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वहीं समाज को शिक्षित एवं आर्थिक रूप से संबल बनाने के प्रयास किये जा रहे है।
बैठक में सर्वसम्मति से ब्लाक अध्यक्ष राकेश चौरसिया (डिक्स), उपाध्यक्ष राजकुमार चौरसिया शिक्षक, अखलेश चौरसिया, राकेश चौरसिया सांईखेड़ा, योगेश चौरसिया बम्हौरी, महामंत्री विनोद चौरसिया, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चौरसिया, मंत्री नितिन चौरसिया, रमेश चौरसिया, मीडिया प्रभारी प्रीतेश चौरसिया, संगठन मंत्री यशपाल चौरसिया, सुनील चौरसिया सांईखेड़ा, सचिव आकाश चौरसिया, सहसचिव नीतेश चौरसिया, प्रचार मंत्री सुरेन्द्र चौरसिया, दीपक चौरसिया, कन्हैया चौरसिया, अंकित चौरसिया, अर्पित चौरसिया को बनाया गया। वही संरक्षक मंडल में सभी वरिष्ठों को स्थान दिया गया। जिला कार्यकारिणी हेतु अशोक चौरसिया, अजय चौरसिया, महेन्द्र चौरसिया को चुना गया।
इस दौरान विशाल चौरसिया, धर्मदास चौरसिया, प्रदीप चौरसिया, माखन चौरसिया, राजकुमार, नितिन, लखन, सुरेन्द्र, दीपक, यशपाल, आकाश, संजय, विनोद, लक्ष्मीनारायण, श्रेयांश चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |     नकटी प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस का संघर्ष तेज, प्रदेश कांग्रेस जांच समिति की तीसरी बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811