Let’s travel together.

नेकी की दीवार: अगर कपड़ों की जरूरत है तो यहां से ले जाएं, और ज्यादा हैं तो दे जाएं

0 182

आशीष रजक उदयपुरा रायसेन

शिव शक्ति फाउंडेशन उदयपुरा ने सोमवार से जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए फिर से नेकी की दीवार की शुरुआत की है. नया बस स्टैंड उदयपुरा के पास शुरू हुई ‘नेकी की दीवार’ के जरिए गरीब और बेसहारा लोगों को मुफ्त में कपड़े और जूते आदि उपलब्ध कराए जाते हैं.

कोरोना महामारी के कारण यह पहल रोक दी गई थी. लेकिन अब इसे फिर से शुरू किया गया है ताकि जितना हो सके लोगों की मदद की जा सके.
समर्थ दे जाएं, जरूरतमंद ले जाएं:

ऐसे लोगों के लिए यह पहल की गई है ताकि उन्हें गर्म कपड़े आदि मिल सकें. इसलिए नगर के व्यापारी एवं निवासी
जिनके पास कोई पुराने कपड़े हैं, जो दूसरों के काम आ सकते हैं. वे इन कपड़ों को या अन्य कोई और सामान को जरूरतमंदों के लिए दान कर सकते हैं.
एनजीओ टीम के सदस्यों ने बताया कि
नेकी की दीवार का उद्देश्य यही है कि जो समर्थ हैं वे दे जाएं और जो जरूरतमंद हैं वे यहां से ले जाएं. उन्होंने आगे कहा कि यहां जरूरतमंद लोग आते हैं और अपने साइज के हिसाब से कपड़े ले जाते हैं. इस पहल को अच्छा फीडबैक मिल रहा है.

अगर किसी को अपनी जरूरत के हिसाब से कपड़े नहीं मिलते हैं तो वे नेकी की दीवार के पास बैठे कर्मचारी को अपनी जरूरत बता सकते हैं. ताकि उनके लिए प्रबंध किया जा सके.

बताया जा रहा है कि दो कर्मचारी हमेशा यहां ड्यूटी करते हैं और सामान की देखभाल करते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811