Let’s travel together.

खाद नहीं मिलने से परेशान किसानों ने एक बार फिर बैराड़ तहसील कार्यालय पर किया हंगामा

0 83

समिति कर्मचारियों पर लगाया कालाबाजारी का आरोप

– परेशान किसानों ने तहसीलदार के सामने दर्ज कराई शिकायत

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मध्य प्रदेश में अभी भी रासायनिक खाद का संकट जारी है। सीएम के आदेशों के बाद भी किसानों को खाद के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जगह जगह खाद के लिए किसानों को लंबी लंबी लाइन लगानी पड़ रही हैं।शिवपुरी जिले के बैराड़ में सोमवार को एक बार फिर किसानों ने खाद नहीं मिलने से परेशान होकर तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर हंगामा किया।

वहीं किसानों ने बैराड़ में खाद का वितरण कर रही समिति के कर्मचारियों पर खाद की कालाबाजारी का आरोप लगाया।किसानों ने इसकी शिकायत बैराड़ तहसीलदार प्रेमलता पाल को दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 100 किसान यूरिया खाद के टोकन लेने के लिए सोमवार सुबह से बैराड़ तहसील कार्यालय पर बैठे थे। लेकिन समिति कर्मचारी द्वारा केवल 30-40 किसानों को खाद के टोकन बांट कर काउंटर बंद कर दिया। किसानों ने पूछा कि कितने टोकन बांटे गए हैं तो कर्मचारी द्वारा 100 टोकन बांटने की बात बताई गई जबकि किसानों का आरोप है कि समिति कर्मचारियों द्वारा केवल 30-40 को खाद के टोकन बांटे गए हैं। किसानों ने समिति कर्मचारियों पर कालाबाजारी का आरोप लगाया है।
कई किसानों ने बताया कि उन्हें खाद नहीं मिल रहा है। वरिष्ठ अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं परेशान किसानों का कहना है कि कई घंटों की लाइन में लगना पड़ता है इस कारण से उन्होंने अपने खाते की जमीन की किताब और आधार कार्ड लाइन में लगा दिए हैं जिससे उनकी लाइन में उपस्थिति निश्चित हो सके। इस लाइन में कई महिला और बुजुर्ग किसान में लगे देखे गए। महिला किसान का कहना था कि वह सुबह से लाइन में लगी है लेकिन उन्हें खाद नहीं मिल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

होली मिलन में जमकर थिरके कांग्रेसी,खूब उड़ा रंग गुलाल     |     नाली निर्माण अधूरा छोड़ने से व्यापारियों में आक्रोश, एसडीएम से की शिकायत     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस कार्य शाला का आयोजन     |     विधायक अनुज शर्मा के होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय; नगाड़े की थाप पर जमकर झूमे ‘प्रदेश के मुखिया’     |     प्रगत शैक्षिक अध्ययन संस्थान भोपाल में मनाया गया होली पर्व     |     जल संसाधन और पर्यावरण संरक्षण पर सख्ती, तालाबों के संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू     |     नार्मदीय ब्राह्मण समाज की महिलाओं ने मनाया सांस्कृतिक फाग उत्सव, भक्ति गीतों पर झूमीं महिलाएं     |     सेवा भारती ने मनाया होलिका उत्सव,फूलों की होली में भक्ति और महिला सशक्तिकरण का संगम     |     लंबे समय के इंतजार बाद रायसेन जिले के छह भाजपा मंडलों की सूची हुई घोषित, भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल     |     राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर नन्हे वैज्ञानिकों का उत्साहपूर्ण प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811