Let’s travel together.

बारला-विदिशा बायपास:निर्माण में 193 किसानों की 34.868 हेक्टेयर भूमि का होगा अधिग्रहण,किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा

0 484

शिवलाल यादव रायसेन

भोपाल-रायसेन-सागर नेशनल हाईवे क्रमांक 146 को भारत माला शृंखला में शामिल किए जाने के बाद इसे फोरलेन में तब्दील किया जाना है। इतना ही नहीं रायसेन- विदिशा पहुंच मार्ग पर अब बारला से कोड़ी-मेहगांव होकर चौपड़ा-सोंठिया विदिशा तक नया बायपास मार्ग बनाया जाना है।जिसके लिए राजस्व विभाग में सड़क निर्माण में आने वाली किसानों की भूमि को भी चिन्हित कर लिया गया है। पिछले छह माह से राजस्व विभाग का अमला बारला, कोड़ी-मोरी, गिरवर, मेहगांव, ताजपुर सूर और चोपड़ा के बीच बनने वाली सड़क में आने वाली किसानों की भूमि का सर्वे कार्य कर रहा था, जो अब पूर्ण हो चुका है ।

193 किसानों की जमीन बायपास के जद में…..
इस बायपास मार्ग में 193 किसानों की 34.868 हेक्टेयर जमीन आ रही है । इस जमीन को अब सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहण किया जाना है। इसके लिए एनएचएआई के अफसरों द्वारा किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया भी राजस्व विभाग ने प्रारंभ कर दी है।जो नया बायपास मार्ग बारला गांव से शुरू होगा, कोड़ी-मेहगांव होकर विदिशा बायपास मार्ग पर खुलेगा।जिससे भोपाल से विदिशा जाने वाले वाले वाहन चालकों को सांची जाने से मुक्ति मिल जाएगी।
हालांकि अभी वाहन चालकों को रायसेन- सांची होकर ही विदिशा से सागर जाना पड़ता है। इस बायपास मार्ग के बनने के बाद सागर जाने वाले वाहन इस नए बायपास से होकर निकल सकेंगे।

विदिशा में सागर बायपास से मिलेगा यह मार्ग….
भोपाल-सागर नेशनल हाइवे 146 का नया फोरलेन बायपास मार्ग बारला- कोड़ी से शुरू होगा, जो गिरवर, मेहगांव, ताजपुर सूर से होकर चौपडा-सौंठिया पर विदिशा के पास से निकले सागर बायपास रिंगरोड मार्ग पर जाकर मिलेगा। कोड़ी से चौपड़ा सोंठिया तक यह बायपास मार्ग करीब 10 किमी लंबा होगा। अभी लोगों को रायसेन से सांची होकर विदिशा जाना पड़ता है और यह दूरी करीब 35 किमी है। लेकिन इस नए बायपास के बनने से विदिशा की दूरी मात्र 22 किमी सिमट कर रह जाएगी।
मुआवजे की प्रक्रिया शुरू….
एसडी एम एल के खरै ने बताया कि “बारला से कोड़ी-मेहगांव होकर विदिशा के पास तक बनने वाले बायपास मार्ग में आने वाली किसानों की भूमि को चिन्हित कर लिया गया है। इस मार्ग में 193 किसानों की 34.868 हेक्टेयर भूमि आ रही है । इस भूमि को अधिग्रहण करने से पहले किसानों को एनएचएआई के अधिकारियों द्वारा मुआवजा दिया जाएगा, जिसकी प्रक्रिया भी प्रारंभ हो गई है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश गौरव सम्मान से सम्मानित हुए वरिष्ठ रंगकर्मी अभिनेता सुनील सोन्हिया     |     टीम सूर्या ने ही नहीं, भारतीय संस्कृति ने भी जीता है वर्ल्ड कप -अजय बोकिल     |     कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811