Let’s travel together.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने दीवानगंज में नवीन पुलिस चौकी भवन का किया लोकार्पण

0 162

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा सांची जनपद के सलामतपुर थाना क्षेत्र के दीवानगंज में नवनिर्मित पुलिस चौकी भवन का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का कन्यापूजन तथा दीप प्रज्जवन कर शुभारंभ करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि पुलिस विभाग लोगों की सुरक्षा और सेवा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जब भी असामाजिक तत्व, अपराधी लोगों के साथ अन्याय करते हैं, अत्याचार करते हैं तो लोग सबसे पहले न्याय की आशा लेकर पुलिस के पास आते हैं। इस पुलिस चौकी भवन का निर्माण मप्र पुलिस आवास एवं अद्योसंरचना विकास निगम द्वारा 23.50 लाख रू की लागत से किया गया है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि पुलिस विभाग क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, शांति और सौहाद्र बनाए रखने के लिए चौबीसों घण्टे काम करता है। आमजन को भी सदैव पुलिस का सहयोग करना चाहिए जिससे कि कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे।

असामाजिक तत्वों के विरूद्ध पुलिस के साथ लोगों का सकारात्मक सहयोग अपराधों को रोकने में बहुत कारगर होता है। उन्होंने कहा कि एसपी विकाश शहवाल के नेतृत्व में पुलिस अमला शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही अपराधियों के विरूद्ध पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है।स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा गरीब, किसान, युवा सहित प्रत्येक वर्ग के लिए योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार द्वारा जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण, लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, उज्जवला योजना सहित अनेकों योजनाओं का लाभ जरूरतमंद हितग्राहियों तक पहुंचाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा तथा पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में अन्य जनप्रतिनिधि, एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811