हिंदू उत्सव समिति सहित अनेक संगठनों एवं धर्म प्रेमियों ने किया भव्य स्वागत
सी एल गौर रायसेन
रविवार को जिला मुख्यालय स्थित प्राचीन मिस्र तालाब के पास स्थापित महर्षि वाल्मिकी जी मंदिर परिसर से 2:00 बजे वाल्मीकि समाज के तत्वाधान में शोभायात्रा निकाली गई जो अयोध्या बस्ती, कन्या शाला के पास से होते हुए सागर मार्ग होकर भोपाल सागर त्तिराहा पहुंची जहां शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके पश्चात श्री रामलीला गेट के सामने श्री हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर शोभा यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया ।

इस मौके पर श्री हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल सूरमा, मनोज अग्रवाल, शंकरलाल चक्रवर्ती , संतोष साहू, नारायण कुशवाह, मूलचंद कुशवाहा, मनोज यादव, कैलाश ठाकुर, दौलत सेन एडवोकेट, रवि खत्री, तिलक शक्या, जगत महाराज, राहुल करण, मलखानसिंह ठाकुर,भुवनेश्वर कुशवाहा, सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।

इसके पश्चात शोभा यात्रा महामाया चौक होते हुए भारत माता चौराहा पर पहुंची जहां भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, राजेंद्र सिंह राठौर, हल्ला महाराज सहित अनेक लोगों ने स्वागत किया। इसके अलावा नगर में जगह-जगह महर्षि वाल्मीकि जी महाराज की शोभा यात्रा का धर्म प्रेमियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । शोभायात्रा में वाल्मीकि समाज के महिला, पुरुष, बच्चे उत्साह के साथ जयकारे लगाते हुए साथ चल रहे थे शोभा यात्रा का समापन महर्षि वाल्मीकि जी महाराज के मिश्र तालाब के पास मंदिर पर जाकर किया गया जहां समाज के लोगों ने विशेष पूजा पाठ करते हुए महाआरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया।