Let’s travel together.

चेतना अभियान के तहत अनुभाग रायसेन पुलिस ने किया छात्राओं को जागरूक

0 160

महिला जागरूकता, महिला सुरक्षा एवं मानव दुर्व्यापार के संबंध में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारियां
-स्कूल,कॉलेजों में पेंटिंग, रंगोली, वाद-विवाद एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं को आयोजित कर बालिकाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का दिया अवसर।

रायसेन। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नवरात्रि पर्व के दौरान मानव दुर्व्यापार एवं महिला/बालिकाओं के विरूद्ध घटित अपराधो की रोकथाम एवं जनजागरूकता हेतु चेतना अभियान सम्पूर्ण मध्य प्रदेश में दिनांक 4अक्टूबर 22 तक चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायसेन श्री विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमृत मीना के मार्गदर्शन में एसडीओपी रायसेन श्रीमती अदिती बी सक्सेना के नेतृत्व में अनुभाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले स्कूलों , विभिन्न गरबा पंडाल एवं झांकियों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों में मानव दुर्व्यपार से सबंधित जानकारी दी गई , हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया गया एवं शपथ भी दिलवाई गयी। रेडियो पर मानव दुर्व्यापार एवं महिला सुरक्षा विषय पर विशेष कार्यक्रम एस डी ओ पी रायसेन अदिती बी सक्सेना द्वारा आयोजित किया गया।
थाना कोतवाली,महिला थाना,सांची,सलामतपुर व उमरावगंज पुलिस द्वारा अभियान चेतना के अंतर्गत छात्राओं को सुरक्षा के संबंध में जागरूक करते हुए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।

▪️ महिलाओ को महिला हेल्प लाईन नंबर से अवगत करा किसी भी प्रकार की समस्या हेतु तत्काल हेल्प लाईन नंबर ( महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस हेल्पलाइन 100/112, cyber हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,पुलिस मोबाइल एप सिटीजन cop आदि) पर सूचना देने हेतु बताया गया।

▪️ स्कूल एवं कॉलेज की छात्राओं को अपनी प्रतिभाओ को प्रदर्शित करने हेतु रंगोली, पेंटिंग एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना है।
▪️ महिलाओ/बालिकाओ को बताया गया कि किसी भी समस्या से घबराए बिना तत्काल थाने जाकर ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क(जो कि केवल महिलाओ हेतु बनाई गई है) महिला अधिकारी/कर्मचारी को बिना हिचकिचाहट के अपनी समस्या बताए एवं महिला अधिकारी/कर्मचारी से मार्गदर्शन प्राप्त करें ।

▪️कार्यक्रम के दौरान छात्राओ को कॉन्फिडेंस बिल्ड करने की टिप्स भी दी गई, एवं छात्राओ को गुड टच/बेड टच से परिचित करवाया गया ।

▪️ बालिकाओ को बताया गया कि उनके साथ कोई भी समस्या होने पर अपने परिजनो से कुछ ना छुपाए।

▪️ स्कूल/कॉलेजों में बालिकाओं को जुडो/कराटे/ताइक्वांडो सीखने की सलाह दी गई।
◆सोशल मीडिया पर स्वयं के अकाउंट को प्राइवेट रखे कराया जाना अपराध है ।

रायसेन पुलिस द्वारा मध्य प्रदेश पुलिस के आशय को स्पष्ट करते हुए बताया कि नारी ही केवल शक्ति है।
उक्त कार्यक्रमों के आयोजन में महिला थाना प्रभारी सुश्री धन्वंतरी ठाकुर,उप निरीक्षक रंजना शर्मा,उप निरीक्षक संगीता काजले एवं उप निरीक्षक पद्म वरकड़े की सराहनीय भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई सियावास  की नवीन कार्यकारिणी का हुआ गठन     |     विकास की बडी बडी बातें और दावे,हो रहे खोखले साबित      |     बेसर में तेंदुए का हमला, गाय के बछड़े को बनाया शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     आंधी-बारिश का असर,तेज हवाओं ने उड़ाए टीन शेड, कई जगह नुकसान, उमस से मिली राहत     |     पल्स पोलियो अभियान, गांव-गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम, हजारों नौनिहालों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की     |     शिक्षिका से छेड़छाड़ वाले प्रधानपाठक को पुलिस ने भेजा जेल लेकिन विभागीय कार्यवाही अब तक नहीं     |     गढ़ी में निःशुल्क हृदय रोग शिविर में उमड़ी भीड़, 100 से अधिक मरीजों की हुई जांच     |     वीरपुर की क्षतिग्रस्त शाला भवन से छात्रों – शिक्षकों की जान को खतरा, नवनिर्माण की दरकार      |     फिर फिसली यात्री बस ,बाल – बाल बचे 40 यात्री,कुछ को मामूली चोटें     |     वीरपुर का यात्री प्रतीक्षालय जेसीबी ने तोड़ा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811