Let’s travel together.

मुख्यमंत्री जन सेवा योजना के तहत शिविर का आयोजन

0 149

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची ब्लॉक की ग्राम पंचायत ढकना चपना में मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत मंगलवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित पंचायत के सरपंच कोमल सिंह मालवीय, नोडल अधिकारी अरविंद तारण, पटवारी नीलू श्रीवास्तव, सचिव मुकेश कुमार, सहायक सचिव सुनील चिढ़ार, पंच और कई लोगों मोके पर मौजूद थे। इस अवसर पर सभी ग्रामवासियों को बुलाया गया। शिविर में ग्राम से आए लोगों ने अपनी समस्याओं को अधिकारियों के सामने रखकर आवेदन दिए। कई आवेदनों का तुरंत मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। पंचायत के सचिव मुकेश कुमार ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक 44 आवेदन आए थे। इस प्रतिनिधि के पूछे जाने पर कि आवेदन किस मामले के आए। तो सचिव मुकेश कुमार ने बताया ज्यादातर आवेदन पीएम आवास, बीपीएल और शौचालय से संबंधित थे। इसमें वृद्धावस्था पेंशन के भी आवेदन आए थे। जो जांच में लिए गए हैं और उनका निराकरण किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811