Let’s travel together.
nagar parisad bareli

ग्रुप ऑफ इंडियन ओरिजिन की शिक्षा संबंधी चेयर बनी डॉ नीरजा गुप्ता,सांची विवि की कुलपति को मिली अहम जिम्मेदारी

0 563

विदेशों में बसे भारतीयों के लिए काम करती है संस्था

साँची/रायसेन। दुनियाभर में भारतीय संस्कृति, शिक्षा, मूल्यों और भारतीयों के लिए काम करने वाली संस्था ग्रुप ऑफ इंडियन ओरिजिन (GIC) की कार्यकारिणी में सांची विवि की कुलपति डॉ नीरजा गुप्ता को अहम जिम्मेदारी मिली है। ब्रिटेन के हाउस ऑफ लॉर्ड्स के सदस्य लॉर्ड राणा की अध्यक्षता में गठित नई समिति में डॉ गुप्ता को शिक्षा पर बनी चेयर का जिम्मा सौंपा गया है। डॉ गुप्ता पूर्व में Global Organization of People of Indian Origin (GOPIO) से भी जुड़ी रही है और उन्होने अप्रवास और विदेशों में भारतीय स्वतंत्रता संघर्ष पर विशेष कार्य किया है। डॉ नीरजा गुप्ता ने सांची विश्वविद्यालय में भी अप्रवासी भारतीयों पर विशेष अध्ययन के लिए डायसपोरा एंड माइग्रेशन स्टडीज विभाग की शुरुआत की है।

दुनियाभर में भारतीयों के हितों के लिए काम करने वाली इस संस्था में देश-विदेश के मशहूर भारतवंशी जुड़े हुए है। ग्रुप ऑफ इंडियन ओरिजिन की ओशियाना क्षेत्र की वाइस प्रैसिडेंट सुमन कपूर सांची बौद्ध-भारतीय ज्ञान अध्ययन विश्वविद्यालय से डायसपोरा एंड माइग्रेशन स्टडीज में पीएचडी कर रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811