Let’s travel together.

प्राथमिक शाला रामनगर में शिक्षक सम्मान

0 133

सुरेन्द्र जैन रायपुर

शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में रामनगर कबीर चौक स्थित शासकीय गोकुल राम वर्मा प्राथमिक शाला में संस्था के प्रधान अध्यापक एम गुरु नाथ सर द्वारा शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतेंद्र साहू ने अपने उद्बोधन में कहा है कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता होता है शिक्षक की गोदी में प्रलय और विध्वंस पलते हैं उन्होंने गुरु की महिमा गुरु शिष्य परंपरा सहित छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हरपाल सिंह भांबरा ने कहा की गुरु के बिना ज्ञान संभव ही नहीं है सभी धर्मों में गुरुओं का स्थान ईश्वर से भी ऊपर है ।

संस्था के प्रधान अध्यापक गुरुनाथ सर ने बताया कि शिक्षकों के अथक प्रयास और पालको के निरंतर जागरूकता से यह संस्था को शिक्षा विभाग द्वारा विगत 6 वर्षों से निरंतर ए ग्रेड प्रदान किया जाता रहा है जो संस्था के ले लिए गर्व का विषय है कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद भोलाराम साहू शाला विकास समिति के उपाध्यक्ष अखिल टांडी कृष्ण हॉस्पिटल के संचालक डॉ निंदर सिंह चावला डॉ गौरव अहलूवालिया और जितेंद्र श्रीवास उपस्थित थे अतिथियों के द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक के रूप में श्रीमती उषा शर्मा श्रीमती लक्ष्मी तिवारी श्रीमती रचना सोनकटे श्री राजकुमार साहू श्री नरेंद्र दास महंत श्री भूपेंद्र कुमार पटेल श्रीमती जान्हवी यदु ज्योत्सना आदित्य आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र का किया दौरा     |     गांव पहुंचा पूरा जिला प्रशासन, जनसमस्याओं के समाधान का भरोसा     |     क्षय रोगियों को पोषण आहार वितरण      |     मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले में अधिकारियों ने किया मैदानी निरीक्षण, नागरिकों की समस्याओं का किया त्वरित निराकरण     |     ब्रह्माकुमारीज़ तिल्दा से शुरू हुआ पांच दिवसीय ‘विश्व बंधुत्व रक्तदान महाअभियान     |     गीता आत्मसंतुष्टि और निष्काम कर्म का संदेश देती है ,सफलता और संतुष्टी में अंतर होता है – स्वामी प्रबुद्धानंद जी     |     रायचंद्र खेड़ी में निर्धन छात्रों के लिए निःशुल्क कोचिंग केंद्र का शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने रेलवे को लिखा अंडरपास बनाने के लिए पत्र     |     उप मुख्यमंत्री ने जलमग्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का लिया जायजा     |     बारिश बन रही बेजुबानों की मौत का कारण, हाईवे-18 पर दो सप्ताह में 10 से ज्यादा मवेशियों की मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811