Let’s travel together.

समोसे के साथ नहीं मिलती कटोरी और चम्मच,युवक ने सीएम हेल्पलाइन में की शिकायत

0 285

मप्र के छतरपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां समोसे के साथ कटोरी और और चम्मच नहीं मिलने को लेकर एक युवक ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है। इस शिकायत की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब हो रही है। यह पूरा मामला 30 अगस्त का है। युवक ने ऑनलाइन ही सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई है। वंश बहादुर नाम के आवेदन ने सीएम हेल्पलाइन में कोमल लखेरा के माध्यम से एक शिकायत दर्ज कराई थी कि बस स्टैंड क्रमांक दो पर राकेश समोसा नाम की दुकान है।

आवेदनकर्ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वहां पर ग्राहकों को कटोरी और चम्मच नहीं दी जाती है। वंश बहादुर ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करते हुए इस बात का उल्लेख किया कि जो व्यक्ति राकेश समोसा वाले की दुकान पर समोसा पैक करता है, वह उसमें चम्मच और कटोरी नहीं रखता है, इससे ग्राहकों को असुविधा होती है।

आवेदक वंश बहादुर छतरपुर के उचहा कलां का रहने वाला है। वह 30 अगस्त को बस स्टैंड समोसा लेने गया था। छतरपुर के बस स्टैंड क्रमांक दो पर स्थित राकेश समोसा वाले की दुकान में गया था, जहां उसके साथ दुकान में समोसा पैक करने वाले व्यक्ति चम्मच कटोरी नहीं दी थी।

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत स्वीकार

युवक की शिकायत को सीएम हेल्पलाइन में स्वीकार कर लिया गया है। कटोरी, चम्मच और चटनी संबंधित शिकायत को सीएम हेल्पलाइन ने खाद एवं औषधि विभाग को भेज दिया है। लगभग 4 दिनों तक मामले में जांच जारी रही। इस दौरान विभाग के अधिकारियों ने भी खूब माथापच्ची की है।

तीन सितंबर को हुआ निराकरण

30 अगस्त को सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत तीन सितंबर को बंद की गई। शिकायत के स्टेटस में इस बात का जिक्र किया गया है कि आवेदक वंश बहादुर अब संतुष्ट है। अब वह आगे की कार्यवाही नही चाहता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अंबाडी–मुस्काबाद मार्ग बदहाल, गारंटी खत्म होने से पहले नहीं हुई मरम्मत, अब ग्रामीणों ने उठाई मांग     |     लीलाकिशन अहिरवार बने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला  मंत्री      |     मुख्यमंत्री का औचक निरीक्षण: अचानक हमीदिया अस्पताल पहुंचे डॉ. मोहन यादव, मरीजों को मिल रही सुविधाओं का लिया जायजा     |     सांची में महाबोधि महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पवित्र अस्थि कलश के दर्शन को पहुंचे हजारों श्रद्धालु     |     जनसेवा का अनवरत अभियान: 6 गाँवों के सघन दौरे पर निकले विधायक अनुज शर्मा     |     सुल्तानगंज बस स्टैंड पर मौत का घाट! 22 चक्का हाइवा मकान में घुसा, हादसों का हॉटस्पॉट बना चौराहा!     |     सागर में पिच्छिका परिवर्तन समारोह श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ     |     वीरांगना झलकारी बाई की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल      |     भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक ने मन की बात सुनी जन-जन के साथ      |     क्षत्रिय मारू कुमावत समाज संगठन विस्तार से राजनीतिक भागीदारी को लेकर हुआ मंथन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811