Let’s travel together.

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पहुंचे विदिशा,बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

0 179

सुरेन्द्र राजपूत

–11 करोङ रू की राशि कलेक्टर के खाते में ट्रांसफर

विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के अतिवर्षा प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल सहायता पहुंचाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि वे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जल्द से जल्द सर्वे करें ताकि मुआवजा राशि प्रभावितों तक पहुंच सके। शिवराज बुधवार को विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद लोगों से बात कर रहे थे।बुधवार को गणेश चतुर्थी की और गणेश स्थापना का महोत्सव चारों ओर चल रहा था लेकिन प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने गणेश स्थापना के तुरंत बाद रुख किया विदिशा जिले का और बाढ़ प्रभावित लोगों से मिले।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों को बताया कि किस तरह से वे 21 अगस्त से 25 अगस्त तक गुना, अशोकनगर, भिंड, श्योपुर, रायसेन ,सीहोर व नर्मदापुरम के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर रहे और बचाव कार्यों पर नजर रखे रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने लोगों को बताया कि किस तरह विदिशा जिले में भी हिनौतियां और गुर्जर खेड़ी जैसे गांव से बाढ़ प्रभावित लोगों की जिंदगी शासन प्रशासन ने मिलकर बचाई। शिवराज ने लोगों को आश्वस्त किया कि उन्होंने बाढ़ का प्रकोप देखा है और कई जगह मकान मलबे के ढेर बन गए हैं और फसलें नष्ट हो गई है। घरों का सामान भी खराब हो गया है। ऐसे में सरकार पूरी तरह से लोगों के साथ है। उन्होंने क्षतिग्रस्त हुए मकानों के बदले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाए जाने का ऐलान किया और इसके साथ ही कलेक्टरो को निर्देश दिए कि वे फसलों का सर्वे कर तुरंत मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू करें। विदिशा जिले के लिए फौरी तौर पर शिवराज ने 11 करोङ रू की राशि कलेक्टर के खाते में ट्रांसफर करने का भी ऐलान किया। अकेले विदिशा जिले की बात करें तो 1300 से भी ज्यादा गांव में लगभग 27000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811