सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
रायसेन जिले के सांची विकासखंड के जमुनियाखेड़ा गांव में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह के वक्त भारी बारिश में अज्ञात कारणों से बुधिया बाई लोधी के भूसा से भरे घर में आग लग गई। आग लगते ही अफरा तफरी मच गई। वहीं आग लगने से भैंस के दो पड़े की जलने से मृत्यु हो गई है। वहीं ग्रामीणों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाते तब काफी नुकसान हो चुका था।

घर पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। घर में रखा भूसा भी पूरा जल गया है। आग लगने से लगभग एक से डेढ़ लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है। वहीं लोग हैरत कर रहे हैं कि भारी बारिश में घर में आग लगने का शायद यह क्षेत्र का पहला मामला होगा।