Let’s travel together.

सरपंच सहित छात्र-छात्राओं ने किया पौधारोपण, 110 पौधे लगाकर संरक्षण का लिया संकल्प

0 216

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
अंकुर अभियान के तहत जनभागीदारी के माध्यम से पौधारोपण करने का महा अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत दीवानगंज द्वारा शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल दीवानगंज प्रांगण में शनिवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की खाली भूमि पर विभिन्ना प्रजातियों के पौधों को लगाया गया ।स्कूली छात्र छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर फलदार एवं फूलदार पौधे लगाए। इस दौरान ग्राम पंचायत दीवानगंज के नवनिर्वाचित सरपंच गिरजेश नायक एवं स्कूल के टीचरों ने भी पौधारोपण किया।

वहीं दीवानगंज पंचायत सचिव लक्ष्मीनारायण शाक्य एवं ग्राम प्रेरक प्रिया साहू द्वारा छात्र-छात्राओं के मोबाइल में वायुदूत ऐप इंस्टॉल कर पौधारोपण करने के साथ सेल्फी ली गई। जिसमें 110 मोबाइल में वायुदूत एप इंस्टॉल कर 110 पौधा लगाकर सेल्फी ली गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

परसराई में 13 लाख के हिसाब पर बवाल, 13 पंच पहुंचे जनपद – सरपंच प्रतिनिधि बोले निराधार, CEO बोले होगी कड़ी कार्रवाई     |     वियतनाम के ग्लोबल क्राफ्ट फेस्टिवल में बाग प्रिंट की धूम, 40 से अधिक देशों के बीच मध्यप्रदेश की पारंपरिक कला ने बिखेरी चमक     |     दीवानगंज में नेत्र शिविर: 75 लोगों की जांच में 45 को मिला मोतियाबिंद, ऑपरेशन के लिए चिरायु अस्पताल भेजा     |     हाईवे-18 फोरलेन के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज, किसानों को मिलेगा चार गुना मुआवजा      |     130 मीटर सीसी रोड का निर्माण शुरू, 50 परिवारों को मिलेगी राहत, नाली भी बनेगी     |     ट्रेन की चपेट में आने से 8 से 10 फीट लंबे अजगर की मौत, दो टुकड़ों में मिला शव     |     लाड़ली बहनों को मिली राशि है ‘भाईदूज का उपहार’ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव     |     एक फोन कॉल बनी जीवन रक्षक – मंदिर हसौद में पुलिस ने समय रहते बचाई एक जान     |     हर घर दस्तक, हर दिल से संवाद: 28 दिनों तक 144 गाँवों में होगा जन चौपाल और प्रत्येक जन के साथ संवाद करेंगे अनुज शर्मा     |     विधायक देवेन्द्र पटेल ने अधिकारियों ली समीक्षा बैठक, विकास कार्यों को समयसीमा पूर्ण करने के दिए निर्देश      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811