Let’s travel together.

अंधी रफ़्तार से चल रही बस रोड के नीचे उतरी, टला बड़ा हादसा

0 163

आरटीओ विभाग का बसों की रफ्तार पर नही है नियंत्रण
-32 सीटर बस में बैठा रखी थी 40 सवारी

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।

कस्बे के शासकीय अस्पताल के पास बुधवार देर रात्रि लगभग 2 बजे इंदौर जा रही एक तेज़ रफ्तार स्लीपर कोच बस रोड के नीचे उतर गई। वो तो गनीमत रही की बस पलटने से बच गई। और बड़ा हादसा होते होते बच गया। मौक़े पर सलामतपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र पाल ने पहुंचकर बस को रोड पर खड़ी करवाकर रवाना किया। सलामतपुर पुलिस से मिली जानकारी अनुसार बुधवार देर रात्रि 2 बजे के लगभग खनियाधाना से इंदौर जा रही अम्बे ट्रेवल्स बस क्रमांक एमपी 41 एमएल 1000 स्लीपर कोच बस तेज रफ़्तार में क्रॉसिंग करते समय रोड से नीचे उतर गई। वो तो गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा या जन हानी नही हुई। 32 सीटर बस में लगभग 40 सवारियां बैठा कर रखी गई थी। गौरतलब है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे पर चार्टर्ड बस व स्लीपर बसें अंधी रफ़्तार से चल रही हैं। ये बसें आए दिन हाईवे पर किसी न किसी का एक्सीडेंट कर रही है। और तो और बस चालक मोटर साइकल चालकों को भी कट मार देते हैं। जिससे वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इन हादसों में कुछ को तो अपनी जान तक गवानी पड़ रही है। पिछले एक माह में दो अलग अलग बसों की टक्कर से सलामतपुर क्षेत्र में 2 मौते हुई हैं। फिर भी इन बसों की अंधी रफ़्तार पर रायसेन आरटीओ ने कोई कार्रवाई नही की कोई है। अब तो कस्बे के ग्रामीण कहने लगे हैं कि ना जाने कब आरटीओ इन बसों की रफ़्तार पर शिकंजा कसेगा।

भोपाल विदिशा रोड पर बसों की तेज़ रफ्तार के चलते हो रहें हैं हादसे–
भोपाल-विदिशा स्टेट हाइवे 18 पर सैंकड़ों की संख्या में बसें व अन्य वाहन प्रतिदिन अंधी रफ्तार से निकलते है। जिनकी रफ्तार पर लगाम लगाना आवश्यक है। एक महीने के भीतर ही इस रोड पर कई बड़ी दुर्घटनाएं हो चुकी है। लेकिन आरटीओ विभाग या पुलिस विभाग इन बसों पर कार्रवाई नही करता है। जिसकी वजह से बसों के ड्राइवरों के हौसले बुलंद हैं। और वह बसों को अंधी रफ्तार से दौड़ा रहे हैं। अभी कुछ दिन पहले ही सांची शहर में एक चार्टर्ड बस ने तेज़ रफ़्तार से एक स्कार्पियो को उड़ा दिया था। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इसी तरह कुछ दिन पूर्व विदिशा से भोपाल सवारी लेकर जा रही प्रीत कंपनी की बस के पिछले चारों पहिए निकल जाने से बस में बैठे कई लोग घायल हो गए थे। ये प्रीत ट्रैवल्स की बस क्रमांक एमपी04 पीए 3154 दोपहर लगभग 2 बजे भोपाल विदिशा हाइवे के दीवानगंज देहरी गांव के पास चलती बस के पिछले चारों पहिए निकलकर खेत में पहुंच गए थे। इस हादसे में बस में सवार 8 से 10 लोग घायल हो गए थे। जिन्हें उपचार के लिए 108 की मदद से भोपाल भेजा गया था।वहीं हादसे के बाद विदिशा भोपाल हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्तिथि भी बन गई थी। और दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई थी। भोपाल-विदिशा स्टेट हाईवे पर प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में तेज रफ्तार खटारा बसें दौड़ रही हैं। जिनका आरटीओ द्वारा कभी भी फिटनेस चेक नहीं किया जाता है। ये खटारा बसों द्वारा यात्रियों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां गोर करने वाली बात यह है कि रायसेन आरटीओ प्रतिदिन सलामतपुर, दीवानगंज, त्रिमूर्ति चौराहा, सांची आदि जगहों पर चेकिंग कर रहे हैं। लेकिन उनको ये खटारा और तेज़ रफ़्तार बसें नज़र नही आ रही हैं। जिसकी वजह से यात्रियों की जान के साथ खिलवाड़ हो रहा है। स्थानीय नागरिकों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही इस मार्ग पर स्पीड ब्रेकर या ज़िग-ज़ैग नही रखे गए तो इस तरह की गंभीर दुर्घटनाएं होती रहेंगी। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि नगर में शीघ्र ही स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं। अन्यथा बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811