Let’s travel together.

रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 

0 91

रातापानी टाइगर रिजर्व में करंट लगाकर बाघिन का शिकार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार 

रामभरोस विश्वकर्मा, औबेदुल्लागंज रायसेन

रातापानी टाइगर रिजर्व (औबेदुल्लागंज) में करंट लगाकर मादा बाघ (बाघिन) का शिकार करने के गंभीर मामले में वन विभाग की टीम को बड़ी सफलता मिली है। विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दाहोद निवासी दो मुख्य आरोपियों जसमन बारेला और भूरा बारेला को गिरफ्तार कर लिया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिजर्व क्षेत्र में 28 सितंबर 2026 को एक मादा बाघ का शव बरामद हुआ था। अगले दिन 29 सितंबर को नियमानुसार शव का पोस्टमार्टम कराने के पश्चात अंतिम संस्कार किया गया।

​मामले की विस्तृत तफ्तीश के दौरान टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने 26 सितंबर को घटनास्थल पर बाइंडिंग वायर का जाल बिछाकर उसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया था, जिसकी चपेट में आने से बाघिन की दर्दनाक मौत हो गई।

​वन विभाग की टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल के पास छुपाकर रखा गया तार व शिकार में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी बरामद कर ली है। दोनों आरोपियों को रायसेन स्थित माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से अदालत के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है। अधीक्षक, रातापानी टाइगर रिजर्व के अनुसार, मामले में संलिप्त एक अन्य फरार आरोपी की सघन तलाश जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

युवती से धक्का-मुक्की का वीडियो वायरल, बरेली थाने का वीडियो भी सामने आया; पुलिस पर रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप     |     वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर, उनका सम्मान हमारी नैतिक जिम्मेदारी : डॉ. प्रभुराम चौधरी     |     सेवा सदन कार्यालय में “सेवा से संकल्प माह” का विशाल शिविर, 5000 से अधिक नागरिकों की सहभागिता     |     घरों के ऊपर से गुजर रही 33 केवी लाइन टूटी, चिंगारी और धमाकों से मची अफरा-तफरी     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में मना अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, वरिष्ठजनों का किया सम्मान     |     ढोल-नगाड़ों के साथ बकायेदार दुकानदारों के पास पहुंची नगर पालिका टीम, राशि जमा नहीं करने पर तालाबंदी     |     सांदीपनि स्कूल के छात्रों ने किया साँची विश्वविद्यालय का दौरा ,बोधि वृक्ष, भवनों एवं परिसर को देखा      |     बिना अनुमति जिला मुख्यालय मे धरना प्रदर्शन कर कांग्रेस ने लगाए आपत्तिजनक नारे,कार्यवाही की मांग     |     बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख, बोले- ‘सरकार में आते ही करेंगे मदद’     |     लोकायुक्त के रडार पर ग्वालियर-चंबल का नगरीय प्रशासन, 54 पन्नों की शिकायत से मचा हड़कंप     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811