Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ 

0 21

आम जनता को सुगम बस सेवा से मिलेगा अच्छी सड़कों में अच्छे सफर का आनंद – उप मुख्यमंत्री

रीवा ।  उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बसों को हरी झंडी दिखाकर रीवा में बस सेवा का शुभारंभ किया। उप मुख्यमंत्री सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और यात्रियों ने ई-बस से समान बस स्टैंड से ट्रांसपोर्ट नगर तक यात्रा भी की

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा की अच्छी सड़कों में अब आम जनता को आरामदायक बसों से आवागमन की सुविधा मिलेगी। यह रीवा के लिए बड़ी उपलब्धि है। रीवा प्रदेश का एकमात्र शहर है जहां से 6 बिजली से चलने वाली प्रदूषण मुक्त बसों का संचालन किया जा रहा है। निजी भागीदारी के माध्यम से रीवा से सीधी, जबलपुर और सतना के लिए दो-दो बसें चलाई जा रही हैं। इसके साथ-साथ पुष्पेंद्र द्विवेदी द्वारा मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के तहत 8 बसें भोपाल और इंदौर के लिए चलाई जाएंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विशेष प्रयासों से प्रदेश में 350 बसों के साथ मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा शुरू की गई है। इन आधुनिक बसों में आम जनता को आरामदायक सफर का आनंद मिलेगा। प्रधानमंत्री जी की अमृत योजना के तहत रीवा को पेयजल की सुविधा के बाद सुगम सेवा की सुविधा मिली है। रीवा में तेजी से विकास हो रहा है। रीवा शहर के आगामी 30 वर्षों की मांग को ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना विकास के प्रयास किया जा रहे हैं। रीवा में रेलवे, फोरलेन और बाईपास सड़कों के साथ एयरपोर्ट की सुविधा मिल गई है। कैंसर हॉस्पिटल का निर्माण लगभग पूरा हो गया है, जिसमें आधुनिक मशीन लगाई जाएंगी। गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में 750 बेड का मैटरनिटी और चाइल्ड वार्ड का निर्माण किया जा रहा है।

समारोह में उपमुख्यमंत्री ने आम जनता से रक्तदान की अपील करते हुए कहा कि गंभीर रोगियों के प्राण बचाने के लिए 65 साल तक की आयु का हर व्यक्ति साल में कम से कम दो बार रक्तदान अवश्य करें। रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे बड़ी सेवा है। रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। समारोह में जिला भाजपा अध्यक्ष श्री वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम के माध्यम से सुगम बस सेवा की सुविधा मिलने के लिए आम जनता को मैं बधाई देता हूं। सरकार के जनहितैषी कार्यों की कड़ी में आज मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा के रूप में नई कड़ी जुड़ गई है। रीवा से छह ईवी बसों का संचालन किया जा रहा है‌। इससे पर्यावरण की सुरक्षा को भी बल मिलेगा। रीवा को यह सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का हम सब आभार व्यक्त करते हैं। समारोह में नगर निगम आयुक्त अक्षत जैन ने कहा कि प्रदेश में 21 वर्षों के बाद पुनः शासकीय बसों की सेवा शुरू हुई है।

रीवा शहर छह ईवी बसें संचालित करने वाला प्रदेश का एकमात्र शहर है। शासन द्वारा वर्ष 2031 तक लगभग 15000 बसें संचालित करके प्रदेश के 75 प्रतिशत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी बसों से आवागमन की सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। रीवा से एरो ईगल कंपनी द्वारा मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा की बसों का संचालन किया जा रहा है। ईवी बसें सतना, सीधी और जबलपुर के लिए संचालित होंगी। इन बसों को एक बार चार्ज करने के बाद 350 किलोमीटर की यात्रा की जा सकती है। बसों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल, श्री राजेश पांडेय, श्री राजगोपाल मिश्रचारी, श्री राजीव शर्मा, श्री राजकुमार जायसवाल, श्री मनोज पटेल, श्री अनेद्र सिंह, नगर निगम के अधिकारी, पार्षदगण तथा बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |     पुलिस कार्रवाई के विरोध में एसपी कार्यालय के सामने चक्काजाम, ग्रामीणों ने की निष्पक्ष जांच की मांग     |     अतिथि विद्वानों ने जताया सरकार पर भरोसा,मध्यप्रदेश पालिसी करेगी अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित     |     धान जी-टैग को लेकर किसानों के साथ कांग्रेसियों ने की मंत्रणा     |     टिकुआ से समाज रत्न तक का सफर, संघर्ष और सेवा की मिसाल थे स्वर्गीय टेकचंद जैन     |     खनिज विभाग की कार्रवाई पर उठे सवाल, पीड़ित बोला रॉयल्टी होने के बावजूद की गई कार्रवाई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811