Let’s travel together.
nagar parisad bareli

सरलीकरण के बाद दिए गए जन प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र

0 138

-पंच, सरपंच,व जनपद सदस्यों  को  वितरित  किए गए विजयी प्रमाण पत्र।

-जनपद अध्यक्ष के  नाम को लेकर होने लगी कयास बाजी

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी तहसील के पंच, सरपंच, जनपद सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के चुनावकासरली करण और परिणामो की धोषणा के बाद विजयी जनप्रतिनिधियों के द्वारा प्रमाण प्राप्त किए जाने लगे है। विजयी रहे पंच, सरपंच, जनपद सदस्य रिटर्निग अधिकारी व तहसीलदार रामजी वर्मा के समक्ष उपस्थित हुए तथा प्रमाण पत्र प्राप्त किए। प्रमाण पत्र लेते हुए विजेेजाओं के चेहरो पर खुशी और  विश्वास झलक रहा था।  हालांकि यह केवल औपचारिता थी। जवकि मतदान के बाद ही मतदान केंद्र पर हुई अनौपचारित मतगणना के आद ही पंच, सरपंच, जनपद सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को अपनी जीत हार व प्राप्त मतो के अंतर की स्थिति  का पता चल चुका था।

जनपद सदस्यों के विजयी होने की अधिकृत घोषणा के बाद अब जनपद अध्यक्ष की कुर्सी हासिल करने को लेकर भाजपा व कांग्रेस के द्वारा सदस्यों को टटोला जाने लगा है। उनकी कुशलक्षेम जानी जाने लगी है। आरक्षण के बाद जनपद अध्यक्ष का पद अनारक्षित मुक्त किया गया है। अनारक्षित मुक्त होने  के कारण अध्यक्ष पद पर एक अनार सौ बीमार की स्थिति हालांकि भाजपा जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर किसी बरिष्ठ भाजपाई को काविज करना चाहिए थी।

जनपद अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जनपद अध्यक्ष ठाकुर तरुवर सिंह राजपूत का नाम राजनैतिक हलको में प्रमुखता के साथ लिया जा रहा

है। हालांकि अभी तक भाजपा व कांग्रेस ने अध्यक्ष पद को लेकर अपने पत्ते नही खोले है। लेकिन दोनो ही दलो के द्वारा अध्यक्ष पद को अपने कब्जे में किए जाने को लेकर अंदर खाने तैयारियां किया जाना बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि बीते कई सालो से भाजपा समर्थित सदस्य ही जनपद अध्यक्ष की कुर्सी पर काविज होता आया है। लेकिन इस बार अध्यक्ष का ताज किसके सर बंधेगा इसे लेकर संषय बना हुआ है। अभी तक किसी भी दल के द्वारा अध्यक्ष को लेकर घोषणा नही की गई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि भाजपा अपना जनपद अध्यक्ष बना पाएगी या कांग्रेस अध्यक्ष पद हथियाने में सफल होगी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811