Let’s travel together.

लगातार कोहरे से तापमान में आई गिराबट,दृश्यता भी हुई कम

0 109

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
दीवानगंज क्षेत्र में 2 दिन से लगातार कोहरा छाया हुआ है 50 मी तक का भी व्यक्ति कोहरे के कारण रात को दिखाई नहीं दे रहा है। साथ ही जिले में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।19- 20 जनवरी की रात सबसे सर्द रही। तीन दिन में 5 डिग्री से अधिक तापमान गिरकर न्यूनतम पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में 48 घंटे में छह डिग्री तक की गिरावट हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ और पछिया हवा से गलन वाली ठंड बढ़ गयी है।


आलम यह है कि शाम होते ही लोग घरों में दुबक रहे हैं। जिससे लोगों की मुश्किलें काफी बढ़ गई है मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। तीन से चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलने का अनुमान है। ठंडी हवाओं के कारण रात भी धीरे-धीरे ज्यादा सर्द होने लगी है आने वाले समय में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर 50 मीटर दूर के वाहन भी दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811