Let’s travel together.

उज्जैन जिले के घट्टिया तहसील के शासकीय महाविद्यालय में प्रिंसिपल और प्रोफेसर में चले लात-घूंसे

0 297

विवाद शांत कराने बीच-बचाव के लिए स्टाफ को आना पड़ा,थाना घट्टिया में हुआ केस दर्ज

प्रोफेसर ने कहा प्रिंसिपल महिला प्रोफेसरों से अश्लील बाते करते थे समझाइश के लिए गया तो गन्दी गन्दी गाली दी

उज्जैन। घट्टिया तहसील के शासकीय महाविद्यालय में प्रिसिंपल और प्रोफेसर में इतना विवाद हुआ कि लात-घूंसे चलने लगे। यह मारपीट चार दिन पहले 14 जनवरी को हुई है । प्रिसिंपल और प्रोफेसर के बीच मारपीट इतनी ज्यादा हुई कि स्टाफ को आकर बीच-बचाव करना पड़ा। पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब वायरल हो रहा है। मारपीट की घटना घट्टिया के सरकारी स्व. नागूलाल मालवीय महाविद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. शेखर मेदमवार और सहायक प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलुने के बीच हुई। VIDEO में दिख रहा है कि प्रिंसिपल ऑफिस में दोनों बैठे हैं। बहस होती है और इसके बाद प्रोफेसर अलुने कुर्सी से उठकर बेंच पर रखा सामान प्रिंसिपल पर फेंका। इसके बाद दोनों में मारपीट और गालीगलौज भी शुरू हो गई। शोर सुनकर कॉलेज का स्टाफ वहां आया और मामला शांत कराया। मामले में थाना घट्टिया पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है |

मामले में प्रोफेसर ब्रह्मदीप अलुने का कहना है की महाविद्यालय की एक महिला प्रोफ़ेसर ने उन्हें शिकायत की थी की प्रिंसिपल अश्लील हरकत करते है | इसी विषय में प्रिंसिपल से बात करने गया था तो उन्होंने अप शब्दों का इस्तेमाल किया और गलियां दी | गुस्से में मैंने आपा खो दिया |

मामले में खास बात यह है कि प्रिंसिपल के खिलाफ एक महिला प्रोफेसर ने थाना घट्टिया में आवेदन किया है। आवेदन में प्रिंसिपल पर गंभीर आरोप लगाए गए । वहीं पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आवेदन की भी जांच की जा रही है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री ने दो सड़कों के उन्नयन की रखी आधारशिला     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रीवा हाट का किया शुभारंभ     |     सीधी के रामपुर नैकिनदृ चुरहट क्षेत्र में पहली बार पहुंची रेल, विंध्य में विकास के नए युग का शुभारंभ     |     कृषि उपज मंडी  में नीलामी व्यवस्था को लेकर एसडीएम ने की बैठक     |     पुलिस ने पटाखा दुकानों पर की जांच, दिये निर्देश     |     सांची में निकला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन     |     कांग्रेस ने नगर परिषद पर  लगाये वार्ड की उपेक्षा के आरोप     |     शरद पूर्णिमा पर मांगरोल धाम में दमा-श्वास रोगियों को पिलाई जाएगी मंत्रोक्त औषधि     |     नवरात्रि के बाद भी भक्ति की धूम, खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर देर रात तक चला नगर भंडारा     |     230 महिलाओं को मिला स्वरोजगार का सहारा, 80 के ऋण मंजूर; शिवराजसिंह चौहान ने बेटियों के भविष्य के लिए बनाई बड़ी योजना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811